Beauty

गर्मियों में त्वचा को निखारे होममेड मैंगो फेस पैक ऐसे करें इस्तेमाल – Mango Face Pack in hindi.

Mango Face Pack in hindi…गर्मियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही फलों का राजा आम लगभग सभी फलों की दुकान में आसानी से मिलने लगता है। आम एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका हुआ दोनों तरीकों से खाया जा सकता है। कच्चा आम स्वाद में खट्टा और पका हुआ आम मीठा होता है। गर्मियों के सीजन में आम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होता है। आम का फल न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होता है बल्कि आम का फल त्वचा के लिहाज से भी फायदेमंद रहता है। त्वचा पर इसके लाभ लेने के लिए आपको जरूरत होती है मैंगो फेस पैक के इस्तेमाल की, आम से बनने वाले फेस पैक का प्रयोग त्वचा को निखारने, झुर्रियां, टैनिंग, मुंहासे और दाग-धब्‍बे हटाने का काम करता है। इस फेस पैक को आप घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आईये जानते हैं घर पर मैंगो फेस पैक (Mango Face Pack in hindi) बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल की विधि।

मैंगो फेस पैक
courtesy google

Contents

होममेड मैंगो फेस पैक – Mango Face Pack in hindi

मुल्तानी मिट्टी और आम फेस पैक –

सामग्री –

1 पके हुए आम का गुदा
1 चम्मच दही
3 चम्मच मुल्‍तानी मिट्टी

विधि –

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में आम का गुदा, दही और मुल्‍तानी मिट्टी डालें। फिर इन्हें अच्छी तरह से फेंट कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए। यह त्वचा को साफ़ कर चमकदार बनाने का काम करता है।

होममेड ग्रीन टी फेस पैक बनाने की विधि – How To Make Green Tea Face Pack In Hindi.

एवोकाडो और मेंगो फेस पैक –

सामग्री –

1 पके हुए आम का गुदा
2 बड़े चम्मच मैश किए हुए एवोकाडो
2 बड़े चम्मच शहद

विधि –

इस फेस पैक को बनाने के लिए आम, एवोकाडो और शहद को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। अब इस तैयार हो चूके पेस्ट को एक कटोरी में खाली कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने सम्पूर्ण चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए। इस फेस पैक का प्रयोग चेहरे को हाइड्रेट और मुलायम बनाये रखने का काम करता है।

सिर्फ स्किन को ग्लोइंग और जवां नहीं बनाता एवोकाडो फेसपैक, इसके हैं कई अन्य फायदे।

ओटमील और मैंगो फेस पैक –

सामग्री –

1 मैश किया हुआ आम
3 चम्मच ओट्स पाउडर
7-8 बादाम

विधि –

इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगो दीजिए। अगली सुबह इन्हें पीस कर इनका पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट में दूध, ओट्स और आम को अच्छी तरह से मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए। इसका प्रयोग चेहरे से डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। साथ ही इसका प्रयोग त्वचा को तरोताजा बनाने का काम करता है।

होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Pack In Hindi) बनाने के तरीके।

गुलाब जल और मैंगो फेस पैक –

सामग्री –

1 पके हुए आम का गुदा
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 चम्मच रोजवॉटर
2 चम्मच दही

विधि –

इस पेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में आम का गुदा, मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाबजल डालकर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें। ऐसा करने पर एक पेस्ट तैयार हो जायेगा जिसे आपको अपने संर्पूण चेहरे और गर्दन पर लगाना होगा। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा और गर्दन पानी से धो लीजिए। इस फेस पैक का प्रयोग त्वचा को ठंडक पहुंचा उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

त्वचा पर गुलाब जल इस्तेमाल करने के कारगर नुस्खे खूबसूरती पर लगा देंगे चार चाँद।

बेसन और मैंगो फेस पैक –

सामग्री –

4 बड़े चम्मच आम पल्‍प
2 बड़े चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद
1 चम्‍मच दही

विधि –

एक कटोरी में आम पल्‍प, बेसन, शहद और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। इस फेस पैक का प्रयोग टैनिंग की समस्या दूर करने और त्वचा को हाइड्रेड बनाये रखने का काम करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *