Education

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच इन राज्यों ने की फिर से लॉकडाउन की घोषणा।

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर नए दिन की शुरुआत के साथ वायरस अपना पिछले रिकॉड तोड़ते नजर आने लगा है। बढ़ते मामलों के कारण आज देश में 9 लाख से अधिक लोग वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 24 हजार से अधिक लोगों को अपनी जान से भी हाथ गँवाना पड़ा है। वायरस के बढ़ते मामलों को देख देश भर के कई राज्यों में अब फिर से लॉकडाउन लगने लगा है। हांलाकि इस बार का लॉकडाउन केंद्र सरकार की तरफ से नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों की सरकार अपने विवेक के अनुसार लगा रही हैं। वहीं फिर से लग रहे लॉकडाउन के कारण लोगों को काफी असमंजस की स्थिति का सामना भी करना पड़ रहा है। आईये जानते हैं कोरोना की रोकथाम के लिए किन राज्यों ने की फिर से लॉकडाउन की घोषणा।

Contents

असम –

अनलॉक के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही असम की राजधानी गुवाहाटी में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकाएक वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके चलते राज्य सरकार ने 28 जून से फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। हांलाकि पहले इसकी अवधि मात्र 12 जुलाई तक रखी गयी थी। लेकिन संक्रमण के मामलों को देख ऐसे बड़ा कर अब 19 जुलाई तक कर दिया गया है।

नागालैंड –

अनलॉक के बाद वायरस के बढ़ते मामलों को देख नागालैंड सरकार ने 16 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था। लेकिन वायरस की ताजा स्थिति को देख अब राज्य सरकार ने इसे 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। यानि अब नागालैंड में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

बिहार –

अनलॉक के बाद बिहार की राजधानी पटना में एकाएक वायरस के नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने 10 जुलाई से पटना में 7 दिन के लिए फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन वायरस की बढ़ती रफ्तार को देख राज्य सरकार ने मंगलवार को पूरे राज्य में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

बेंगलुरू –

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। वायरस के बढ़ते मामलो को देख यहाँ मंगलवार की रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू जारी रहेगा।

उत्तराखंड –

अनलॉक के बाद से उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में एकाएक बड़े कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए काशीपुर, जिला मुख्यालय रूद्रपुर और बाजपुर में 3 दिनों के लिए फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान इन सभी जगहों पर अति आवश्य्क सेवाएं जारी रहेंगी।

उत्तर प्रदेश –

अनलॉक के बाद से उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलो में वृद्धि देखने को मिली है। इसके चलते राज्य सरकार ने बाजार को सप्ताह में केवल 5 दिन तक खोलने का निर्णय लिया है। यहाँ हर शनिवार व रविवार पूर्ण रूप से बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

महाराष्ट्र –

कोरोना प्रसार के मामले में देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम (बीएनसीएमसी) ने रविवार को शहर में लागू लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाने घोषणा की है। निगम आयुक्त डा पंकज अशिया ने यह आदेश जारी किया।

हांगकांग की वायरोलॉजिस्ट का दावा चीन ने जानबूझकर दुनिया से छिपाई कोरोना की जानकारी।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *