Lifestyle

Machhar bhagane ke tarike : मच्छर भगाने के घरेलू उपाय।

गर्मियों का मौसम आते ही घर में मच्छरों का आगमन भी शुरू हो जाता है। और इन मच्छरों को भगाने के लिए आप कई तरीके भी अपनाते हैं। देखा जाये तो बाजार में बहुत से केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स उपलब्ध है जो की मच्छर भगाने का दावा करते हैं। इनमे से कुछ प्रोडक्ट्स जैसे मच्छर मारने की कोइल और मच्छर मारने का तेल तो आजकल लगभग सभी घरों में धड़ल्ले से उपयोग किया जाता है। लेकिन इनका उपयोग हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। आईये जानते हैं मच्छर भगाने के कुछ आसान और घरेलू उपाय जिनसे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा और घर में घुसे मच्छरों से भी छुटकारा मिलेगा।

 मच्छर भागने  के
courtesy google

Contents

(mosquito) मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे – Machhar bhagane ke tarike.

नीम से भगाये मच्छर – 

* नीम का उपयोग आप मच्छर भगाने के लिए कई तरीकों से कर सकते हैं। थोड़ी नीम की पत्तियां लीजिए इन्हे गोबर के     उपले (कंडे) के ऊपर रख जला लीजिए इससे निकलने वाला धुंआ मच्छर भगाने में सहायक होता है।

* नीम के तेल में थोड़ा सा पूजा में उपयोग किये जाने वाले कपूर को पीस कर मिला लीजिए और इसे दीये या लालटेन में     डाल कर बत्ती की सहायता से जला लीजिए। मच्छर चुटकियों में भाग जायेंगे।

* नीम के तेल को शरीर पर भी मल सकते हैं ऐसा करने से भी मच्छर नहीं काटते हैं।

लहसुन से भगाएं मच्छर –

8 -10 लहसुन की कलियाँ लें इनको पीस कर 1 गिलास पानी में कुछ देर तक उबाल लें और इस पानी को स्प्रे बोतल में डाल कर घर के कोनों में छिड़काव कर लें। इसकी गंध से मच्छर भाग जाते हैं।

गेंदे के फूल –

गेंदे के फूल भी मच्छरों को भगाने में काफी कारगर साबित होते हैं, इसलिए घर में ज्यादा से ज्यादा गेंदे के फूल का पौंधा लगाएं, ये न सिर्फ आपके गार्डन की शोभा बढ़ाता है बल्कि मच्छरों को भी भागता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए ?

Machhar bhagane ke tarike : नीबू और लौंग –

एक नीबू लीजिये और इसे दो बराबर हिस्सों में काट लीजिये और कटे हुए भाग में 4 से 5 लौंग डाल दीजिये और घर के उस कोने में रख दीजिये जहाँ मच्छर ज्यादा पनप रहे हो।

पुदीना –

पुदीना के पत्तों का रस निकाल कर अपने हाथ और पैर में लगा दीजिये मच्छर आपसे दूर रहेंगे।

लेवेंडर –

लेवेंडर के पोंधे की त्रिव गंध मच्छरों को माफिक नहीं जाती। लेवेंडर के तेल को शरीर पर लगा कर मच्छरों से बचा जा सकता है।

मच्छरदानी –

रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करे। मच्छरों से बचने का रामबाण उपाय है।

 दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

2 thoughts on “Machhar bhagane ke tarike : मच्छर भगाने के घरेलू उपाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *