Education

लॉकडाउन 4.0 गाइडलाइन: जानिए क्या खुलेगा और क्या नही?

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन को जारी कर दिया है। सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 की इस गाइडलाइन में अनेक तरह के बदलाव किये गए हैं। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले राष्ट्र संबोधन के दौरान लॉकडाउन 4.0 की घोषणा करी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह लॉकडाउन एक नए रंग रूप वाला होगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होने बताया था कि जल्द ही केंद्र सरकार आप सभी को लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन से अवगत करवाएगी। आज सरकार ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन को जारी कर दिया है जिसमे आपको अनेक तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जानिए लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन के अनुसार क्या खुलेगा और क्या नही।

लॉकडाउन 4.0 गाइडलाइन: क्या खुलेगा और क्या नही – Lockdown 4.0 Guideline: Know what will open and what will not

* सभी प्रकार की मेट्रो और रेल देश भर में प्रतिबंधित रहेंगी।

* सभी प्रकार की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल हवाई सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी।

* देश भर में सभी शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।

* जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क, बंद रहेंगे

* सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

* एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच आपसी सहमति से बस सेवाएं शरू की जा सकती है।

* कंटेनममेंट ज़ोन में बस सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी।

* 65 साल के अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं।

* सभी जगह रात्री 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

* होटल और रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी करने की अनुमति होगी।

* अब राज्य अपने स्तर पर रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन तय कर सकते हैं।

* सभी चिकित्साकर्मियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रा करने की अनुमति होगी।

* सभी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांपलेक्स खोलने की अनुमति होगी किन्तु इस दौरान दर्शकों को वहाँ जाने की अनुमति नहीं होगी।

* रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा अब कंटेनमेंट और बफर जोन भी बनाए जायेंगे।

कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें  –

वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से करवाया सैनिटाइजेशन, नाराज हुआ पेटा।

WHO से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रोकी WHO को दी जाने वाली फंडिंग।

लॉकडाउन में पिज्जा खाना पड़ा भारी, पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव।

इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्‍सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।

जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।

अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।

कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।

देश में कोरोना संक्रमण के बीच रेल के बाद केंद्र ने शुरू करी हवाई सेवा की तैयारी।

इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *