Health

लहसुन के फायदे (Lahsun khane ke fayde) – Benefits of garlic in hindi

Lahsun khane ke fayde…लहसुन का प्रयोग लगभग सभी भारतीय घरों में खाना बनाने में किया जाता है। लहसुन का प्रयोग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है बल्कि यह आपके भोजन को स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भर देता है। आपके खाने का जायका बढ़ाने वाला (garlic in hindi) लहसुन एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। इसकी गंध काफी तीव्र होती है और कई लोगों को अपने खाने में लहसुन की यह तीव्र गंध पसंद नहीं आती। बहरहाल चाहे आपको इसकी गंध पसंद हो या नहीं लेकिन आपको इतना जान लेना चाहिए कि यदि आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लहसुन का प्रयोग बीपी, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल और पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है। आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे (Lahsun khane ke fayde) लहसुन के फायदे और इसके औषधीय गुणों के बारे में। लेकिन इससे पहले एक नजर डालते हैं लहसुन से मिलने वाले सभी पौष्टिक तत्वों पर।

Contents

लहसुन के पौष्टिक तत्व – Nutritional Value of garlic in hindi

एनर्जी : 149 कैलोरी
फैट : 0.5 ग्राम
प्रोटीन : 6.36 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट : 33.06 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल : 0 मिली ग्राम
डाइटरी फाइबर : 2.1 ग्राम

लहसुन के फायदे
courtesy google

लहसुन के फायदे (Lahsun khane ke fayde) – Benefits of garlic in hindi

Lahsun khane ke fayde : खून साफ करे लहसुन –

(benefits of garlic in hindi) लहसुन के फायदे की बात करें तो यह हमारे खून को साफ़ करने का कार्य भी करता है। इसके अलावा लहसुन का प्रयोग शरीर के तापमान को बढ़ाने का कार्य भी करता है। जिसका फायदा यह होता है कि शरीर उन सभी टॉक्सिन पदार्थों को पसीने के रूप में बहार निकाल देता है जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। लहसुन के फायदे कि बात करे तो शरीर के हर अंग को इससे कुछ न कुछ फायदा जरूर मिलता है। यदि आप भी लहसुन का सेवन कर अपने खून को साफ़ बनाना चाहते हैं तो रोजाना इसकी 1-2 कली को गर्म पानी के साथ जरूर खाएं।

Lahsun khane ke fayde : इम्युनिटी करे बूस्ट –

(benefits of garlic in hindi) लहसुन के फायदे की बात करे तो यह इम्युनिटी बूस्ट करने का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी बूस्ट करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। लहसुन के यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करने का कार्य करते हैं। आपको बता दें कि शरीर में मौजूद यह फ्री रेडिकल कई बिमारियों को जन्म देने का कार्य करते हैं।

जौ के फायदे – Benefits of Barley in Hindi.

Lahsun khane ke fayde : ब्लड प्रेसर को करे नियंत्रित –

लहसुन का प्रयोग ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने का कार्य भी करता है। लहसुन में सल्फर कि पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। यह सल्फर शरीर में नमक की मात्रा पर नियंत्रण बनाये रखता है। यदि शरीर में नमक की मात्रा नियंत्रण में रहेगी तो व्यक्ति को ब्लड प्रेसर से जुडी समस्याएं भी नहीं होंगी। शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने के कारण ब्लड प्रेसर की समस्या हमें आ घेरती है। इसलिए लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें और इस प्रकार की समस्याओं से बचे रहें।

Lahsun khane ke fayde: हेल्दी हार्ट के लिए –

हेल्दी हार्ट के लिए लहसुन का प्रयोग किसी कारगर दवा से कम साबित नहीं होता। इसमें मौजूद सल्फर शरीर में नमक की मात्रा को नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने का कार्य करता है। एक हेल्दी हार्ट के लिए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेसर का नियंत्रण में होना बहुत जरूरी होता है। यदि आप लहसुन से यह फायदे लेना चाहते हैं तो इसे अधपका खाना शुरू कर दें।

त्रिफला चूर्ण के फायदे : Triphala churna ke fayde.

Lahsun ke fayde : आंतो के स्वास्थ्य के लिए –

आँतों के लिए लहसुन के फायदे (garlic benefits in hindi) की बात करें तो यह आंतो से जुडी कई समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है। इसके अलावा नियमित रूप से रोज सुबह गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन का सेवन मेटाबलिज़्म रेट को बढ़ावा देने और पाचन शक्ति को बढ़ाने का कार्य करता है। लहसुन के एंटी- माइक्रोबियल गुण पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पेट से जुडी समस्याओं में लहसुन का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है।

दांतों के लिए – Garlic for teeth in hindi

दांतों के लिए लहसुन के फायदे (garlic benefits in hindi) की बात करें तो इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दातों को सड़न आदि की समस्या से बचाता है। कच्चे लहसुन का सेवन करने पर दातों से जुडी कई समस्याओं में बेहद आराम मिलता है। दातों के लिए इसके फायदे के चलते आजकल कई कंपनियां लहसुन का एक्सट्रेक्ट मिला हुआ टूथ पेस्ट भी बना रही हैं। लहसुन में मौजूद एलिन, एजोइन और एलिसिन जैसे तत्व छाले आदि को ठीक करने का कार्य करते हैं।

जामुन के बीज के फायदे : Jamun ke beej ke fayde.

त्वचा के लिए – Garlic for skin in hindi

त्वचा के लिए लहसुन के फायदे (garlic benefits in hindi) की बात करें तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एजिंग की समस्या को रोकने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा की साफ़ सफाई करने और उसे संक्रमण से बचाने का कार्य करते हैं। इसमें मौजूद एस-एलिल सिस्टीन त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। त्वचा पर लहसुन का प्रयोग पिम्पल्स, एजिंग और झुर्रियों की समस्या को दूर करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *