Health

आदित्य पौडवाल का हुआ किडनी फेल होने से निधन, जानें किडनी फेल होने के कारण और लक्षण।

12 सितंबर 2020 को बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर अनुराधा पौडवाल के 35 वर्षीय बेटे का निधन किडनी फेल होने की वजह से हो गया था। आदित्य पौडवाल म्यूजिक कम्पोजर थे और पिछले लम्बे समय से वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आदित्य पौडवाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ कुछ दिनों बाद उनकी किडनी फेल होने के कारण मृत्यु हो गयी। आदित्य पौडवाल की मृत्यु के बाद समूचे म्यूजिक इंड्रस्टी में शोक की लहर फ़ैल गयी थी। उनकी मौत की खबर पर म्यूजिक इंड्रस्टी से जुड़े कई लोगों ने अपना शोक व्यक्त किया था। आईये जानते हैं किडनी फेल होने के कारण और लक्षण।

किडनी रोग होने
courtesy google

Contents

किडनी रोग होने के कारण- Causes Of Kidney Disease

किडनी रोग होने के अनेक कारण हो सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले किडनी रोग होने की संभावना अधिक होती है। स्टडी में इसके पीछे का कारण महिलाओं में यूटीआई का अधिक होना माना गया है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक पानी नहीं पीना और डायबिटीज भी किडनी रोग के पीछे का कारण बनता है। साथ ही उन लोगों में किडनी संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है जो किसी प्रकार के नशे आदि का नियमित रूप से सेवन करते हों। कई मामलों में नमक का अत्यधिक मात्रा में किया गया सेवन भी किडनी रोग के पीछे का कारण बनता है।

किडनी फेल होने के कारण – Causes Of Kidney Failure

किडनी फेल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे की कोई व्यक्ति अगर लम्बे समय से किडनी रोग से ग्रसित हो तो उसकी किडनी एक समय के बाद धीरे-धीरे अपना काम करना बंद कर देती हैं। इस परिस्थिति को क्रोनिक किडनी फेल होना कहा जाता है। साधारणतः हमारे शरीर में फिल्ट्रेशन का कार्य किडनी द्वारा किया जाता है। ये हानिकारक पदार्थो का फिल्ट्रेशन कर उन्हें शरीर से बाहर निकालती है। लेकिन यदि किडनी में कोई समस्या आ जाए तो यह सही तरीके से काम नहीं कर पाती है जिसका नतीजा यह होता है कि एक समय के बाद किडनी फेल हो जाती है। किडनी के सही से काम नहीं करने के कारण व्यक्ति के शरीर में टॉक्सिन पदार्थ और लिक्विड की मात्रा बढ़ने लगती है। इस बीमारी में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इसके लक्षण तभी सामने निकलकर आते हैं। जब यह बीमारी अपने खतरनाक स्टेज में पहुंच जाती है। इसकी शुरुआत में आपको अपने शरीर में कोई भी लक्षण नजर नहीं आएगा।
अधिकांश मामलों में किडनी फेल होने के पीछे कुछ निम्न कारण हो सकते हैं –
उच्च रक्तचाप
शुगर टाइप 1 और 2
पेशाब निकलने में परेशानी होना
क्रोनिक किडनी डिजीज
मलेरिया
कुछ दवाओं का सेवन
नशीले पदार्थों का सेवन
किडनी पर कोई तेज चोट लगना

किडनी फेल होने के लक्षण- Kidney Failure Symptoms

  • शरीर में ब्लड की कमी हो जाना
  • मूत्र में खून निकल आना
  • बहुत कम पेशाब होना
  • उच्च रक्तचाप
  • थकान
  • अनिद्रा
  • भूख नहीं लगना
  • मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन रहना
  • पेशाब में प्रोटीन की मात्रा अधिक आना
  • वजन बढ़ना या कम होना
  • सिरदर्द
  • जी मिचलाना

अक्षय भी करते हैं गोमूत्र का सेवन, जानिए गोमूत्र सेवन करने के जबरदस्त लाभ।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *