Health

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे : Benefits of drinking water in morning in hindi

पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन यही पानी सुबह उठ कर खाली पेट पिया जाए तो इसकी अहमियत और भी अधिक बढ़ जाती है। (Subah khali pet pani) सुबह खाली पेट पानी पीने से यह शरीर को डिटॉक्स करने, पेट को दुरुस्त रखने और अन्य कई छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसलिए अपने उत्तम स्वास्थ्य और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा यदि आप रोजाना सुबह ताबें के बर्तन में रखा पानी पीते है तो यह और भी अधिक गुणकारी बन जाता है। वैसे देखा जाए तो हमारे देश में (Subah khali pet pani) सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत अधिकतर लोगो में पहले से ही मौजूद है। लेकिन अधिकतर लोग खाली पेट पानी पीने के सभी फायदों से वांछित नहीं होते। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने से होने वाले कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ।

सुबह खाली पेट पानी पीने
courtesy gogle

Contents

सुबह खाली पेट पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ : Subah khali pet pani peene ke fayde

Subah khali pet pani: शरीर की करे सफाई –

सुबह खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर की सफाई हो जाती है। यानी की शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। सुबह खाली पेट एक से दो गिलास पानी का सेवन करने पर शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ मूत्र और पसीने के रूप में शरीर से बहार निकल जाते हैं और इस तरह से आपके शरीर की सफाई हो जाती है।

सुबह खाली पेट पानी पीने से होगा पेट साफ़ –

जिन लोगों को पेट से जुडी समस्या हो उनके लिए खाली पेट पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह पेट की सफाई कर कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने का कार्य करता है। साथ ही खली पेट पानी पीने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके अलावा (Khali pet pani) खाली पेट पानी पीने से आँतों में जमा हुआ मल भी बड़ी आसानी से बाहर निकल जाता है। पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करने के लिए नियमित रूप से सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें।

गर्म पानी से कहें बिमारियों को अलविदा, जानें गर्म पानी पीने के सवास्थ्य लाभ।

Subah khali pet pani : वजन घटाने में मददगार –

सुबह खाली पेट पानी पीने (Khali pet pani) से आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। जिसका परिणाम यह होता है कि खाने का पाचन भी अच्छी तरह से हो जाता है। पाचन सही होगा तो वजन भी नियंत्रण में रहेगा और सभी पोषक तत्व आपके शरीर को भी लगेंगे। इसके अलावा रोज सुबह उठ कर हल्का गर्म पानी पीने से यह आपके पेट कि चर्बी को गलाने का कार्य करता है। जिसके परिणाम स्वरूप तेजी से वजन कम होता है।

खाली पेट पानी पीने से त्वचा रहेगी जवां –

पानी का सेवन आपकी हमारी स्किन के लिहाज से भी अत्यंत फायदेमंद रहता है। इसका सेवन प्री-एजिंग की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। पानी का उचित मात्रा में सेवन नहीं किया जाए तो इसका असर आपके चेहरे पर भी दिखने लगता है। पानी का सेवन त्वचा को हाइड्रेड रखता है और त्वचा को ड्राई नहीं पड़ने देता। जिसके परिणामस्वरूप आपकी त्वचा खिली-खिली और ग्लोइंग बनती है। इसलिए अपनी त्वचा की केयर और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना खाली पेट पानी (Khali pet pani) जरूर पीना चाहिए।

सिर्फ इम्युनिटी बूस्टर नहीं अदरक का पानी पीने के हैं अनेक फायदे।

खाली पेट पानी का सेवन बढ़ता है आपकी इम्युनिटी –

जी हाँ भले ही आप इस बात को सुनकर चौंक रहे हैं, लेकिन यह सत्य है कि सुबह खाली पेट पानी (Khali pet pani) का सेवन इम्युनिटी बूस्ट करने का कार्य भी करता है। पानी आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदाथों को शरीर से बाहर निकालने का कार्य करता है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है और आपका इम्युनिटी लेवल भी बूस्ट होता है।

Khali pet pani : सिरदर्द की समस्या करे दूर –

सुबह खाली पेट पानी पीने (Khali pet pani) से आपको सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। दरअसल पानी से मस्तिष्क में ऑक्‍सीजन की बेहतर सप्‍लाई होती है। जिस कारण आपका दिमाग दिन भर फ्रेश और एक्टिव रहता है। इसके अलावा कई बार सिर दर्द के पीछे का कारण शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी का न मिल पाना होता है। इसलिए बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीने से दिमाग से जुड़ी मांसपेश‍ियों को तनाव मुक्‍त होती हैं।

रोजाना नीम का पानी पीने के हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बिमारियों का करे खात्मा।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *