Health

भूलकर भी मत पीजिये खाली पेट चाय! Khali pet chai peene ke nuksan in hindi .

(Khali pet chai) खाली पेट चाय पीने के नुकसान…भारत एक ऐसा देश जहाँ सुबह की चाय का इंतजार लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों को रहता है। एक सर्वे के अनुसार देश के लगभग 90% लोगों के दिन की शुरुआत सुबह की चाय के साथ होती है। इनमे बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे सभी उम्र के लोग शामिल हैं। ये कहना कतई गलत नहीं होगा की सुबह की चाय हम में से कई लोगों के लिए रोज दिनचर्या का एक हिस्सा बन गयी है। चाहे शहर हो या गावं सुबह की चाय (बेड टी) के दीवाने आपको हमारे देश में आसानी से देखने को मिल जायेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं रातभर की सुस्ती और नए दिन की तरोताजा शुरुवात करने के लिए जिस सुबह की चाय का आप हर रोज इंतजार करते हैं वो आपके लिए कितनी नुकसानदायक साबित हो सकती है। आईये डालते हैं एक नजर (Khali pet chai) खाली पेट चाय पीने से होने वाले नुकसान पर।

खाली पेट चाय पीने
courtesy google

Contents

सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान – Khali pet chai peene ke nuksan in hindi

कब्ज और एसिडिटी –

सुबह उठ कर (Khali pet chai) खाली पेट चाय हमारे शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक होती है। खासकर पेट से जुडी अनेक समस्याओं के लिए जिम्मेदार सुबह की बेड टी ही होती है। चाय में मौजूद कैफीन एवं अन्य हानिकारक तत्व पेट में जाकर तेजाब का निर्माण करते हैं जिसके फलस्वरूप पेट में जलन और एसिडिटी बनने लगती है। जिस कारण खट्टी डकार आना और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

क्या आप भी रहते हैं कब्ज (पेट साफ ना होना) की समस्या से परेशान ?

पाचन तंत्र पे चाय का प्रभाव –

(Khali pet chai) खाली पेट गर्म चाय हमारे पाचन तंत्र के लिए भी नुकसानदायक होती है। यह हमारे पेट में बनने वाली बाईल जूस की प्रकिया को भी प्रभावित करती है। जिस कारण मिचली आना, घबराहट होना, पेट में अत्यधिक जलन होना तथा अल्सर जैसी गंभीर बिमारियों को भी जन्म देती है।

शरीर पर असर –

(Khali pet chai) खाली पेट चाय हमारे शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदेय होती है यह हमारी भूख मिटाने का काम करती है जिस कारण हम कम खाना खाते हैं और खाने की कमी होने से शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं साथ ही भूख ना लगने के कारण पेट फूलना, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

दूध वाली चाय के नुकसान – Dudh wali chai peene ke nuksan

चाय में मौजूद चायपत्ती दूध में मौजूद एंटीआक्सीडेंट तत्वों को समाप्त कर देते हैं जिस कारण चाय में मौजूद दूध किसी काम का नहीं रह जाता साथ ही आपको ये जानकर भी हैरानी होगी की दूध वाली चाय थकान दूर करने की बजाय थकान बढ़ाने का काम करती है।

ब्लैक टी के नुकसान -Black tea ke fayde in hindi

कई लोगो को लगता है कि उनको खाली पेट चाय पीने से कोई नुकसान नहीं होने वाला क्योंकि वो बिना दूध वाली ब्लैक टी का सेवन करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ये धारणा बिलकुल गलत है। चाय कैसी भी हो अगर आप खाली पेट पीएंगे तो नुकसान करेगी।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें.

  ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram         
  Facebook
  Twitter
  Pinteres

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *