Lifestyle

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान।

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर दिया है। देश में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है जो हर नए दिन के साथ बढ़ती जा रही है। कोरोना के इस भयावह संक्रमण से बचने के लिए आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद ही रखना होगा। इसके लिए आपको मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना जैसे नियमों का पालन कड़ाई से करना होगा। कोरोना के इस दौर में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी तांकि इसका प्रयोग आपको किसी प्रकार का नुकसान न पहुँचाए। यदि आप कोरोना काल में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल
courtesy google

Contents

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान –

सैनिटाइजर लगे हाथों से न खाएं खाना –

सैनिटाइजर को बनाने में अल्कोहल का प्रयोग होता है, इसलिए कभी भी हाथों पर सैनिटाइजर लगाने के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। बहुत से लोग सही जानकारी के अभाव में हाथों में सैनिटाइजर लगाने के बाद भोजन ग्रहण करने लगते हैं जो पूर्णतः गलत होता है। ऐसा करने से खाने के साथ इसमें मौजूद केमिकल और अल्होकल आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है जो कि किडनी, लीवर और हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। हमेशा हाथों में सैनिटाइजर लगाने के बाद कम से 1 मिनट का इंतजार करें और फिर भोजन ग्रहण करें। कोशिश करें की खाना खाने से पहले सैनिटाइजर की जगह साबुन से हाथों को अच्छी तरह से धोया जाए।

आंखों और मुँह के सीधे सम्पर्क में नहीं आना चाहिए सैनिटाइजर –

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके आंखों या मुँह के सम्पर्क में ना आये। खासकर आपके घर में यदि छोटे बच्चे हैं तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। हमारे शरीर के यह भाग बेहद सेंसटिव होते हैं और सैनिटाइजर के संपर्क में आने पर इन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसमें मौजूद अल्होकल आखों और मुँह के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग त्वचा के लिए नुकसानदायक।

अत्यधिक हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदायक –

इसमें कोई दोराय नहीं कि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में हैंड सैनिटाइजर एक अहम भूमिका निभा रहा है। लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अत्यधिक प्रयोग से हाथों की स्किन में ड्राईनेस, एलर्जी, खुजली या एक्ज़िमा, रैशेज़ हो जाना और त्वचा का लाल हो जाना जैसी समस्या देखी गयी। साथ ही इसमें मौजूद आर्टिफिशियल खुशबू भी कई लोगों के लिए एलर्जी का कारण बन रही हैं। इसके बजाय आप साबुन से हाथों को धो सकते हैं।

हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का तरीका –

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से मार्किट में कई ब्रांड के हैंड सैनिटाइजर मिलने लगे हैं। लेकिन इन्हें खरीदते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि इनमें अल्होकल की मात्रा 70 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक जरूर हो। हाथों पर इसका प्रयोग करने के लिए इसकी कुछ बूँद अपने हाथों पर डालें फिर हाथों को अच्छी तरह से रगड़ें। यदि आपके पास स्प्रे वाला सैनिटाइजर है तो इसे अपने हाथों में स्प्रे कर उन्हें अच्छी तरह से रगड़ें। दरअसल, कुछ लोग हैंड सैनिटाइजर को हाथों पर डालते हैं और हल्का सा रगड़ लेते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है।

इन टिप्स को अपना कर पता लगाएँ कि आपका हैंड सैनिटाइजर असली है या नकली।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *