Lifestyle

करवा चौथ मैया की आरती : Karwa chauth maiya ki aarti

Karwa chauth maiya ki aarti… हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ अबसे कुछ दिनों बाद आने वाला है। हमारे हिन्दू धर्म की बात करें तो सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ पर्व का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं। हिन्दू धर्म के पंचांग की गड़ना के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को चाँद के दीदार होने के बाद छलनी से अपने पति को देख कर व्रत खोलती हैं। चाँद के दीदार से पहले महिलाएं सम्पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा करती है। करवा चौथ की इस पूजा में संपूर्ण शिव परिवार, शिव जी, मां पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी और नंदी जी की आरती की जाती है। करवा चौथ की पूजा के बाद महिलाएं करवा चौथ मैया की आरती (karwa chauth maiya ki aarti) सुनती हैं। ऐसा माना जाता है की बिना करवा चौथ मैया की आरती (karwa chauth maiya ki aarti) के आपका यह व्रत अधूरा ही रह जाता है। इसलिए व्रत कथा/आरती सुनना न भूलें। यदि आपको व्रत कथा नहीं आती है तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं (karwa chauth maiya ki aarti) करवा चौथ मैया की आरती।

karwa chauth maiya ki aarti
courtesy google

Contents

करवा चौथ मैया की आरती : karwa chauth maiya ki aarti

ऊँ जय करवा मइया, माता जय करवा मइया ।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी ।।
ऊँ जय करवा मइया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती ।।
ऊँ जय करवा मइया।

होए सुहागिन नारी, सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ऊँ जय करवा मइया।

करवा मइया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ऊँ जय करवा मइया।

करवा चौथ व्रत की कहानी | Karwa Chauth Vrat Katha In Hindi.

करवा चौथ के मंत्र – Karwa Chauth Ke Mantra

1.ॐ गणेशाय नमः
2.ॐ नमः शिवाय
3.ॐ शिवायै नमः
4.ॐ षण्मुखाय नमः
5.ॐ सोमाय नमः

करवा चौथ पूजन मंत्र – karwa chauth puja mantra

“ प्रणम्य शिरसा देवम, गौरी पुत्रम विनायकम।
भक्तावासम स्मरेनित्यम आयु: सौभाग्य वर्धनम ।।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *