Beauty

ग्लोइंग स्किन के लिए करीना करती हैं होम मेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग।

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। बल्कि वह अपनी फिटनेस, स्टाइलिश लुक और ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। करीना सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर्स में से एक हैं। करीना समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और ब्यूटी टिप्स को अपने फैंस के साथ साझा करते रहती हैं। करीना के ये टिप्स उनके फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय रहते हैं। बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों की तरह करीना भी अपनी स्किन केयर के लिए केमिकल उत्पादों की जगह होममेड नुस्खे अपनाना ज्यादा पसंद करती हैं। हाल ही में करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लोइंग स्किन का राज शेयर किया। वीडियो में करीना ने बताया ग्लोइंग स्किन के लिए वह होममेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग करती हैं। यदि आप भी करीना की तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो अपने होममेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग करें।

Contents

ग्लोइंग स्किन के लिए करीना करती हैं होममेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग :

विटामिन ई होममेड मास्क बनाने की विधि – How to make vitamin E homemade mask

इसे बनाने की विधि बहुत आसान है, इसके लिए आपको चाहिए विटामिन ई का एक केप्सूल, 2 चम्मच चंदन, चुटकी भर हल्दी और आवश्यकतानुसार दूध। होममेड मास्क बनाने के लिए विटामिन ई केप्सूल की 2 बूँदे निकालें और इसमें चुटकी भर हल्दी, चंदन पाउडर और दूध मिला कर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसका प्रयोग स्किन पर ग्लो लाने का कार्य करता है।

विटामिन ई के अन्य लाभ : Other benefits of Vitamin E

ड्राई स्किन –

ड्राई स्किन वालों के लिए विटामिन ई मास्क का प्रयोग बहुत फायदेमंद रहता है। इसका प्रयोग ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने का कार्य करता है। बेहतर परिणाम के लिए विटामिन ई में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं।

हेयर-ऑयल –

विटामिन ई का प्रयोग सिर्फ स्किन केयर तक सीमित नहीं होता। बालों के लिए भी इसका प्रयोग फायदेमंद रहता है। हेयर फॉल की समस्या से परेशान लोगों को विटामिन ई का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसका प्रयोग करने के लिए शुद्ध नारियल के तेल में विटामिन-ई मिला कर बालों में मालिश करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा और बाल मजबूत बनेंगे।

बॉडी स्क्रब –

बॉडी स्क्रब की तरह भी आप इसका प्रयोग कर सकते है। इसके लिए चीनी को दरदरा पीस कर इसमें ऑलिव आयल और विटामिन ई मिलाएं। अब इस स्क्रब से बॉडी पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा।

बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए मलाइका ने शेयर की होममेड हेयर ऑयल रेसिपी।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *