Lifestyle

चमकाएं पुराने कांच के बर्तन को फिर से नये जैसा, अपनाएं ये टिप्स।

आजकल कांच के बर्तनों का क्रेज बहुत पॉपुलर हो रहा है दिखने में सुंदर और लग्जरी कांच के बर्तन डाइनिंग टेबल की शोभा में चार चाँद लगाने का काम करते हैं। कांच के बर्तन दिखने में सुंदर और स्टाइलिश तो लगते हैं लेकिन इनकी मेन्टेन्स पर खास ध्यान देना पड़ता है। कांच के बर्तनों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इस्तेमाल करने के कुछ समय पश्च्यात ही ये बर्तन अपनी चमक खोने लगते हैं और पुराने लगने लगते हैं इसलिए हमे इनको धोने से लेकर सही जगह पर रखने तक काफी ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अगर इनको सही तरह से धोया जाये और उचित देखभाल के साथ रखा जाये तो इनकी चमक वर्षों तक बनी रहती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कुछ आसान टिप्स के बारे में जिनको अपनाकर आप पुराने से पुराने हो चुके कांच के बर्तन को फिर से पहले कि तरह नया, चमकदार और सुंदर बना सकते हैं।

कांच के बर्तन धोने के आसान टिप्स –

#1 ग्लास की बेकिंग ट्रे को साफ करने के लिए सबसे आसन उपाय है कि आप इसे बोरेक्स पाउडर और हल्के गर्म पानी के घोल में कुछ देर के लिए डुबाकर छोड़ दें और फिर इसे साफ करें ऐसा करने से इसमें लगे पुराने से पुराने जिद्दी दाग निकल जाते हैं और आपकी बेकिन ट्रे पहले की तरह चमकने भी लगती है।

#2 संकरे कांच के मुँह वाले बर्तन धोने का सबसे आसान तरीका है कि गर्म पानी में कुछ बून्द अमोनिया की डाल लें और इसमें थोड़ा सा नमक और सिरका भी मिक्स कर लें, कुछ देर तक बर्तनों को इस घोल में डुबाये रखें फिर गर्म पानी से इन्हें धो कर साफ कर लें।

#3 कांच के गिलास, बाउल, जार धोने के लिए पानी में एक दो ड्राप नील की डाल लें और इससे बर्तनों को धो लें, इसके बाद इन्हें चावल के पानी से धो लें ऐसा करने से भी बर्तन चमकने लगेंगे।

#4 कांच के बर्तनों से चिकनाई और दाग धब्बे हटाने के लिए गर्म पानी में नीबू को निचोड़ ले और बचे हुए नीबू के छिलके से बर्तनों को रगड़ लें और फिर कुछ देर तक नीबू मिले इस पानी के घोल में डूबे रहने दें, फिर इन्हे गर्म पानी से धो कर साफ कर लें ऐसा करने से कांच के बर्तनों की खोयी हुए चमक फिर से वापस आ जाती है।

#5 कांच के बर्तन आप जब कभी भी धोते हैं उस समय इस बात का ध्यान रखें की बर्तन धोने से पहले सिंक में कोई पुराना मोटा तौलिया जरूर रख लें ऐसा इसलिए क्योंकि कांच के बर्तन बेहद चिकने होते होते हैं और इनको धोते समय इनके हाथ से फिसल जाने की काफी सम्भावना होती है।

#6 कांच के बर्तनों को टूटने से बचाने के लिए इन्हें हमेसा टब में धोना चाहिए और कभी भी कई सारे बर्तनों को एक साथ टब में या सिंक में धोने की कोशिस ना करें, ऐसा करने पर इनके आपस में टकराकर टूट जाने का खतरा बना रहता है।

इन आसान हैक्स की मदद से चुटकियों में पाएं घर के दाग धब्बों से छुटकारा

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *