Education

कजरी तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि साथ ही जानें विवाहित महिलाएं व्रत के दौरान क्या न करें।

शादीशुदा महिलाओं के लिए कजरी तीज का पर्व विशेष मायने रखता है। हर वर्ष भादो माह में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का दिन कजरी तीज के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तथा बिहार में हरियाली तीज के बाद कजरी तीज का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। इसे कजली तीज, बूढ़ी तीज और सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। आईये जानते हैं वर्ष 2020 में कजरी तीज का पर्व किस दिन मनाया जायेगा और सुहागिन महिलाओं को किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।

Contents

कजरी तीज की तिथि और शुभ मुहूर्त –

कजरी तीज बृहस्पतिवार, अगस्त 6, 2020 को
तृतीया तिथि प्रारम्भ – अगस्त 5 2020 को 10:50 pm बजे
तृतीया तिथि समाप्त – अगस्त 7 अगस्त, 2020 रात 12:15 बजे

कजरी तीज पूजा विधि –

इस दिन महिलाएं सुबह स्नान कर हरे रंग के वस्त्र धारण करें। इस दिन नीमड़ी माता को मोली, मेहंदी, काजल और वस्त्र चढ़ाएं। फिर फल और दक्षिणा चढ़ाएं और पूजा के कलश पर रोली से टीका लगाकर लच्छा बांधें। पूजा स्थल पर घी का बड़ा दीपक जलाकर मां पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करे। पूजा खत्म होने के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की वस्तुएं दान करें और उनका आशीर्वाद ग्रहण करें।

कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाएं इन कामों से बचें –

  • इस दिन सुहागिन महिलाएं सफेद वस्त्र धारण न करें।
  • महिलाओं को व्रत के दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करना होता है इसे निर्जला करना चाहिए।
  • कजरी तीज के व्रत पर अपने पति से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए न ही उनके बारे में कुछ बुरा बोलना चाहिए।
  • यह व्रत महिलाएं अपने पति तथा अपने वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। इस दिन अपना पूरा श्रृंगार करें। अपने पति के नाम की मेहंदी जरूर रचाएं।
  • इस दिन अपने हाथ खाली न छोड़े ऐसा करना अशुभ माना जाता है। हाथों में कंगन या चूड़ियां जरूर पहनें।

मात्र 10 मिनट में घर पर ऐसे तैयार करें हेल्दी सलाद, फॉलो करें इस रेसिपी को।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *