Health

वेट लॉस के लिए जौ का पानी – Barley water for weight loss in hindi.

बढ़ते वजन से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। वजन कम करने के लिए लोग अनेक उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन एक बार अगर वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना कोई आसान काम नहीं होता। हर कोई चाहता है वो स्वस्थ्य और हेल्दी जीवनशैली जिए। लेकिन बढ़ता वजन आपकी उम्मीदों पर पानी फेर देता है। वेट लॉस करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते कोई डाइटिंग तो कोई एक्सरसाइज तो वहीं कुछ लोग अनेक तरह की वेट लॉस करने वाली गोली तक का प्रयोग करते हैं। इस दौरान हम उम्मीद करने लगते हैं की बस कुछ दिनों के अंदर ही हमारा वजन कम हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होता। वजन कम करने में अच्छा-खासा समय लगता है। फिर भी ऐसे कई तरीके हैं जिनको आप नियमित एक्सरसाइज के साथ अपनाते हैं तो आपका वजन प्रभावी रूप से कम होता है। यहाँ आपको कोई खास डाइट चार्ट को भी नहीं अपनाना होगा। यहाँ आपको चाहिए वेट लॉस के लिए जौ का पानी, जौ का यह पानी (barley water in hindi) एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जो वेट लॉस करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। आईये जानते हैं वेट लॉस के लिए जौ के पानी (barley water in hindi) का उपयोग कैसे किया जाए और साथ ही जानिए इसे बनाने का तरीका।

वेट लॉस के लिए जौ

Contents

वेट लॉस के लिए जौ का पानी – Barley water for weight loss in hindi

जौ एक ऐसा अनाज है जिसमे फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसके पानी का सेवन करें। इसको पीने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। पेट भरा रहेगा तो खाना भी कम खाएंगे जिसका नतीजा यह होगा की वेट लॉस भी होगा। इसके अलावा इसका पानी पाचन तंत्र को सुचारु रूप से चलाने में भी मदद करता है। भोजन का पाचन यदि सही तरीके से होगा तो यह आपके शरीर पर भी लगेगा। पाचन तंत्र दुरुस्त न रहे तो मोटापा, अपच, कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसेक अलावा जौ का पानी (barley water in hindi) कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करता है। साथ ही इसका पानी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने का कार्य भी करता है। यही कारण है की वेट लॉस के लिए जौ के पानी का प्रयोग एक कारगर तरीका बन के सामने आता है।

तेजी से वजन घटाने के चक्कर में भूलकर भी न अपनाएं ये तरीके, पड़ सकते हैं भारी।

पोषक तत्वों का भंडार है जौ – Nutritional benefits of barley

इसमें विटामिन कैल्शियम, बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, मैगनीज, कॉपर, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स, सेलेनियम और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वेट लॉस करने के लिए नियमित रूप से जौ के पानी का सेवन करें। शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए जौ का पानी एक स्वास्थ्यवर्धक पेय होता है।

वजन कम करने में कारगर कीटो डाइट (Keto Diet) के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं।

वेट लॉस के लिए जौ के पानी का उपयोग – How to use of barley water for weight loss in hindi

वेट लॉस के लिए जौ का पानी (barley water in hindi) तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में आधा कप जौ डालें। अब इसमें 1.5 लीटर पानी डालें और एक छोटी दालचीनी स्टिक को डालें। इस पानी को कम से कम 30 मिनट तक इस पानी उबालें। कुछ देर बाद यदि पानी सुख कर आधा दिखने लगे तो गैस को बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठड़ा हो जाने पर इसे छान कर पी जाएँ। स्वाद बढ़ाने के लिए इस पानी में नींबू का रस और शहद मिला सकते हैं। यदि आपने इसे अधिक मात्रा में बना लिया है तो आप इसे कुछ दिन तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं। अगर आपको जल्‍दी मोटापा कम करना है तो दिन में कम से कम दो बार जौ का पानी जरूर पीएं।

पेट की चर्बी हो जाएगी गायब इस मेजिकल वेट लॉस ड्रिंक के नियमित सेवन से।

जौ का पानी पीने के फायदे – Benefits of drinking barley water in hindi

  • इसमें मौजूद बीटा-ग्लूटेन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार निकलता है।
  • यह पेट से संबंधित समस्याओं में फायदेमंद रहता है।
  • यह आंतों को साफ रखने का कार्य करता है जिससे पेट के कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
  • पेशाब से जुड़ी समस्याओं में जौ के पानी पीना का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही किडनी से जुड़ी अधिकतर समस्याओं में जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
  • यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का कार्य करता है।
  • शुगर के मरीजों के लिए जौ का पानी बहुत लाभदायक होता है। यह शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है।
  • जौ का पानी शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे चेहरे पर भी निखार आता है और इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।

वजन कम करने में कारगर है स्वास्थ्यवर्ध्क जापानी माचा चाय, क्या आपने पी ?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *