Lifestyle

जन्माष्टमी में घर पर इन आसान तरीकों से तैयार करें लड्डू गोपाल के भोग की सामग्री।

जन्माष्टमी 2020 बस आने ही वाली है, हर साल की तरह इस साल भी धूम-धाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। हालाँकि कोरोना वायरस के चलते इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ध्यान रखा जायेगा। इस बार यानि की 2020 में जन्माष्टमी का पर्व 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा। देशभर में जन्माष्टमी की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। प्रचीन गाथाओं के अनुसार लड्डू गोपाल को मिठाइयां बहुत प्रिय थी। यही कारण है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को तरह-तरह कि मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। इस खास अवसर पर घर में मीठे पकवान तैयार किये जाते हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाया जाता है। आइए जानते हैं इस जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किन-किन तरीकों से भोग लगाकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

Contents

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन व्यंजनों का भोग : Janmashtami prasad recipes

माखन मिश्री का भोग –

बाल कृष्ण की लीलाओं और नटखट पन की कहानी आपने भी अपने बड़े-बुजुर्गों के मुँह से अवश्य सुनी होगी। बाल कृष्ण को माखन चोर के नाम से भी जाना जाता था। माना जाता है कि लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाए बिना जन्माष्टमी का पर्व अधूरा रह जाता है। घर पर इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए थोड़ा सा दही, मिश्री और पानी। सबसे पहले ब्‍लेंडर में दही और पानी को डालकर कुछ देर घुमाएं और मक्खन अलग कर लें। अब इसमें थोड़ी सी मिश्री डाल कर इसे मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़े से बादाम और पिस्ता को बारीक़ काट लें और इसके ऊपर डाल दें। अब लड्डू गोपाल को भोग लगाएं।

आटे और धनिये की पंजीरी –

इसे बनाने के लिए कड़ाई को चूल्हे पर मीडियम फ्लेम में रखें। इस दौरान इसमें शुद्ध देशी घी आवश्यकतानुसार डालें। घी गर्म हो जाने के बाद इसमें थोड़े से खरबूजे के बिजों को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इन्हें एक अलग प्लेट में निकाल दें। इसके बाद ड्रायफ्रूट्स को कड़ाई में डालकर कुछ देर तक भूनें। अब इसमें आटा और धनिया पाउडर मिलाकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। आपके लड्डू गोपाल के लिए आटे और धनिये की पंजीरी बन कर तैयार हो जाएगी।

मखाना पाग –

इस जन्माष्टमी लड्डू गोपाल के लिए तैयार करें मखना पाग रेसेपी। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक कड़ाई को मीडियम फ्लेम पर चूल्हे पर रखें अब इसमें जरूरत के मुताबिक देशी घी डालें। घी के गर्म हो जाने पर इसमें मखाने डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। मखानों को प्लेट में निकालकर अलग रख लें। अब तीन तार वाली चासनी तैयार करें। ठंडा होने के बाद मखानों को इसमें डूबा दें। आपका स्वादिष्ट मखाना पाग बन कर तैयार है। आप चाहें तो परोसने के दौरान इसमें नारियल कद्दूकस कर के डाल सकते हैं।

पंचामृत –

जन्माष्टमी के पर्व पर लड्डू गोपाल के लिए तैयार करें पंचामृत। इससे बाल कृष्ण को न सिर्फ नहलाया जाता है बल्कि उनको भोग भी लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्‍छे से फेंट लें। फिर इसमें गंगाजल, दूध, तुलसी और शहद डालें। इसके बाद इसमें किशमिश, मखाना, छुआरा और चिरोंजी जैसे अन्य मेवे डालकर अंत में थोड़ा सा घी डालें। आपका पंचामृत तैयार हो जाएगा।

घर पर तैयार करें गर्मागर्म करारी जलेबी, जानिए बनाने की विधि।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *