Health

जामुन के बीज के फायदे : Jamun ke beej ke fayde.

Jamun ke beej ke fayde…जामुन का फल तो आप सभी अक्सर खाते रहते होंगे। जामुन का यह फल अपने स्वाद से कहीं ज्यादा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। जामुन का फल गर्मियों में आपको मार्केट में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में यदि आप जामुन के फल से स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं तो आप जामुन के बीज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर हम लोग जामुन खाने के बाद इसकी गुठली (बीज) को व्यर्थ समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? जामुन के बीज भी जामुन के फल के बराबर ही गुणकारी होते हैं। जो लोग इसकी महत्वत्ता को जानते हैं वो जामुन खाने के बाद उसकी गुठली यानि की बीज को फेंकते नहीं है। जामुन के बीज के फायदे की बात करें तो यह कई बिमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इनके औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के चलते आजकल मार्केट में इनकी भारी डिमांड देखने को मिल रही है। इसलिए अगली बार जब आप जामुन खाएं तो इसकी गुठलियों को फेंकने से पहले एक बार इनके स्वास्थ्य लाभों के ऊपर भी नजर जरूर डालें। आईये आपको बताते हैं (Jamun ke beej ke fayde) जामुन के फायदे।

Jamun ke beej ke fayde
courtesy google

Contents

जामुन के फायदे : Jamun ke beej ke fayde – Benefits of java plum in hindi

Jamun ke beej ke fayde : डायबटीज में

ये तो हम सभी जानते हैं कि जामुन का फल शुगर कि समस्या से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे है जिन्हें ये मालूम है कि जामुन के बीज भी डायबटीज से जुडी समस्या में लाभकारी होते हैं। शुगर के मरीजों के लिए जामुन के बीज का सेवन करना फायदेमंद रहता है यह ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

Jamun ke beej ke fayde : ब्लड प्रेसर नियंत्रित्र करे –

ब्लड प्रेसर की समस्या में भी जामुन के बीज का प्रयोग फायदेमंद रहता है। जामुन के बीज में मौजूद एलेजिक एसिड नामक फेनॉल एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेसर को उतार चढ़ाव को नियंत्रित करने का कार्य करता है। जो लोग हाइपर्टेन्शन की समस्या से ग्रस्त होते हैं उनके लिए इसका प्रयोग बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

लौंग के फायदे : Long khane ke fayde.

Jamun ke beej ke fayde : पेट से जुडी समस्याओं में –

जामुन के बीज के फायदे की बात करें तो यह पेट से जुडी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद रहते हैं। इनमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इनका सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है। यह पेट से जुडी समस्या जैसे आंतों में सूजन, आँतों में घाव, अल्सर, डायरिया, और पेचिस में कारगर दवा की तरह कार्य करता है।

Jamun ke beej ke fayde : खून को करे साफ़ –

जामुन के बीज के फायदे की बात करें तो यह हमारे खून को साफ़ करने में भी मदद करता है। इसका सेवन शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थों का बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अन्य फायदों की बात करें तो यह शरीर में खून की कमी को दूर करने का भी करता है जिससे आप एनीमिया जैसी बीमारी के खतरे से भी बचे रहते हैं। यदि आप भी शरीर में खून की कमी को दूर करना या खून साफ करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर मिला कर सेवन करें।

भांग के बीज के फायदे – Benefits Of Hemp Seeds In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं

जामुन के बीज में मौजूद फेनोलिक यौगिक और फ्लेवोनोइड नामक प्रभावशाली एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल को कम करने का कार्य करते हैं। जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल कई बिमारियों को जन्म देने का कार्य करते हैं।

वजन घटाने में मददगार –

जामुन के बीज में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने और मेटाब्लिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करता है। फाइबर पचने में अधिक समय लेता है। जिससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और सीमित मात्रा में खाने का सेवन करने के कारण आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है।

मेथी के फायदे : Benefits of fenugreek seeds in hindi

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *