Lifestyle

जले हुए बर्तनों को चमकाने के टिप्स : Jale bartan kaise saaf karen.

Jale bartan saaf karne ka tarika…हर किसी की चाहत होती है की उसका किचन साथ सुथरा और चमकदार रहे। यही किचन यदि गंदा लगने लगे तो उसमे खाना बनाने का मन तो दूर किचन के अंदर प्रवेश करने का मन तक नहीं होता। इसलिए किचन की साफ-सफाई अत्यंत जरूरी है। किचन की साफ सफाई के साथ बर्तनो की सफाई भी जरूरी होतीं है। लेकिन अक्सर खाना पकाने के दौरान बर्तन जल जाते हैं। ऐसे में जले हुए बर्तनों की सफाई करना कोई आसान काम नहीं होता। जले हुए बर्तन को देख आपका भी उनमें खाना बनाने का मन नहीं करता। इसलिए जरूरी है की जले हुए बर्तनों की सफाई कर उन्हें फिर से नए जैसा चमकाया जाए। जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए आपको कुछ ट्रिक्स अपनाने की जरूरत होती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसे आसान हैक्स जो जले हुए बर्तनों को चमकाने में मददगार साबित होते हैं। चलिए जानते हैं जले हुए बर्तनों की सफाई करने के आसान टिप्स के बारे में…

 जले हुए बर्तनों की सफाई
courtesy google

Contents

क्यों जरूरी है जले हुए बर्तनों की सफाई – Why is it important to clean burnt utensils

खाना बनाने में कई बार ऐसा होता है कि बर्तन का तला जलने लगता है। अधिक गर्मी और तेज आंच इसका मुख्य कारण होते हैं। यदि बर्तन का तला जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो यह आपके खाने को भी जलाने का कार्य करता है। यह जला हुआ खाना बतर्न के तले से चिपक जाता है। इस प्रकार के जले हुए बर्तन को आपको कई देर तक रगड़-रगड़ के धोना पड़ता है। लेकिन कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी जले का यह दाग बर्तन से नहीं जाता। जला हुआ यह बर्तन दिखने में तो गंदा लगता ही है। साथ ही इसमें चिकनाई भी जमा होने लगती है जिसके फलस्वरूप ऐसे बर्तन में दोबारा कुछ बनाने का मन नहीं करता। इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि जले हुए बर्तनों की सफाई की जाए।

जले हुए बर्तनों को चमकाने के टिप्स (jale bartan kaise saaf karen)-  Easy hacks to clean a burnt vessel in hindi

Jale bartan saaf karne ka tarika : बेकिंग सोडा का प्रयोग –

जले हुए बर्तनो को चमकाने के लिए बेकिंग सोड़ा का प्रयोग बहुत कारगर तरीका साबित होता है। इसका प्रयोग करना बहुत आसान होता है। इसके लिए आपको बस जले हुए बर्तन पर 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी डाल दें। इसे कुछ देर तक के लिए छोड़ दें, इसके बाद बर्तन साफ करने वाले स्टील के स्क्रबर की सहायता से तेज हाथों का प्रयोग कर जली हुए जगहों पर रगड़ें। जिद्दी से जिद्दी दाग भी चला जाएगा।

Jale bartan saaf karne ka tarika : नमक का प्रयोग –

जले हुए बर्तनों की सफाई के लिए आपके किचन में मौजूद नमक का इस्तेमाल भी कारगर तरीका रहता है। इसका प्रयोग करना बड़ा ही आसान है। इसके लिए जले हुए बर्तन में सबसे पहले नमक डालें फिर इसमें पानी डालें। अब इस नमक मिले पानी को 4 से 5 मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद बर्तन धोने वाले ब्रश का प्रयोग कर जले का दाग निकालने की कोशिश करें।

मानसून के मौसम में खाद्य पदार्थों को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Jale bartan saaf karne ka tarika : टमाटर का रस –

जले हुए बर्तनों की सफाई के लिए टमाटर के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक टमाटर लें इसका रस निकालें और इसमें पानी मिलाकर जले हुए बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन को गैस में रखकर कुछ देर तक गर्म करें। बर्तन के सामान्य तापमान पर आ जाने के बाद बर्तन को स्टील के जूने की मदद से रगड़-रगड़ के साफ करें।

नींबू का प्रयोग –

जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए एक नींबू लें फिर इसे दो भागों में काटकर जले हुए भाग पर रगड़ें। इसके बाद इसमें पानी डालकर कुछ देर तक इसे गर्म करें। बर्तन के सामान्य तापमान पर आ जाने के बाद एक ब्रश की मदद से जले हुए हिस्से को रगड़ें। जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से चला जाएगा।

भूलकर भी पालतू जानवरों को न खिलाएं ये फूड्स, पड़ सकते हैं भारी।

सिरके का प्रयोग –

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप सिरके का प्रयोग भी कर सकते हो। इसके लिए 2 चम्मच सिरके को जले हुए बर्तन में डालें। उसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर इसे गर्म करें। ऐसा करने से जिद्दी दाग चले जाता है। यदि फिर भी बर्तन में दाग रह जाए। तो किसी भी स्‍क्रबर से दाग को साफ कर लें।

प्याज का प्रयोग –

जले हुए बर्तनों की सफाई की सफाई के लिए आप प्याज का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए एक प्याज़ को काट कर जले हुए बर्तन में डालकर पानी के साथ उबालें। इसके बाद इसे बर्तन धोने के साबुन या लिक्विड से साफ़ करें। ऐसा करने से जले का दाग भी चला जाएगा और बर्तन से प्याज की स्मैल भी नहीं आएगी।

इस तरह से प्याज के छिलके के प्रयोग कर कीड़े-मकोड़े और डेंगू मच्छर को घर से भगाएं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *