Education

चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के अंदर 368 लोगों की मौत दर्ज।

कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ यह वायरस विश्वभर में 1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है और वायरस के कारण अब तक 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में कोरोना वायरस के चलते अभी तक सबसे ज्यादा (3200) मौतें दर्ज हुई हैं। वहीं चीन के बाद इटली यूरोप का पहला ऐसा देश बन गया हैं जहाँ कोरोना वायरस चाइना से भी ज्यादा तेजी से पैर पसार रहा है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमीत लोगों की संख्या 21150 पहुंच गयी है। आपको बता दें कि इटली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के अंदर 368 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं। विश्वभर में कोरोना वायरस के कारण होने वाली सभी मौतों में यह अब तक का सबसे भयावह मामला है।

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में डर का माहौल पैदा कर दिया है। वायरस इतनी तेजी से विश्वभर में फैलने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने इसे महामारी घोसित कर दिया था। विश्व में 137 देश अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकें हैं। चाइना में अभी तक 80000 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एशिया में वायरस का सबसे ज्यादा कहर अभी तक चाइना में बरपा है। वहीं युरोपिन देशों की बात करें तो चीन के बाद इटली दूसरा ऐसा देश बन गया है जहाँ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21150 तक पहुंच गयी है और वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 1400 के पार पहुंच गयी है।

जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद।

इटली के बाद ईरान में कोरोना वायरस का संकरण बहुत तेजी से फ़ैल रहा है। ईरान में अब तक 13700 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की बात की जाये तो अब तक 724 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। वहीं वायरस का कहर स्पेन में भी जम कर बरस रहा है। स्पेन में 7700 लोग वायरस से संक्रमित चुके हैं और 291 लोगों को कोरोना के वायरस के कारण अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है। फ़्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 4500 लोग ग्रसित हैं जिनमे से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। साउथ कोरिया में वायरस से ग्रसित लोगों की मौजूदा संख्या 8100 और मरने वालों की संख्या 75, अमेरिका में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3083 और मरने वालों की संख्या 60, जापान में संक्रमित लोगों की संख्या 1500 और मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गयी है। भारत में अभी तक 112 लोगों में वायरस की पुष्टि हो चुकी हैं जिनमे से 2 लोगों की मौत हो गयी है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *