Education

देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम, 40.23 लाख लोग संक्रमित, जल्द ही ब्राजील से आगे होगा भारत।

अनलॉक 4 के इस चरण के साथ ही देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होते जा रही है। जहाँ अनलॉक 3 के दौरान देश में रोजाना 70 हजार से 75 हजार के बीच नए मामले सामने आ रहे थे। वह अब अनलॉक 4 की शुरुवात के साथ बढ़कर अब 80 हजार से 85 हजार के बीच हो गए हैं। तेजी से बढ़ रहे नए मामलों को देख अब ये लगने लगा है कि देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होने लगी है। हालत इतने बदत्तर हो चुके हैं कि देश में अब तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। तेजी से बढ़ रही देश में कोरोना की रफ्तार से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में हमारा देश भारत ब्राजील को पछाड़ विश्व का दूसरा सबसे अधिक कोरोना संक्रमित देश बन जाएगा। इसमें कोई दोराय नहीं कि देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार जारी है।

देश में कोरोना की रफ्तार
courtesy google

पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 86,432 नए केस सामने आए हैं। जिसमें से 1,089 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। कोरोना के इन नए मामलों के साथ देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,23,179 पर पहुंच गई है। अब तक देश में 69,561 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

जहाँ एक तरफ देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होते जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 70,072 मरीज ठीक हूए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 31,07,223 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह करीब 77.23 फीसदी पर पहुंच गया है। देश में अब कुल कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 8,46,395 हो गयी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे की बात करें तो देशभर में 10,59,346 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में कुल 4.77 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

हमारे देश भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के ऊपर नजर डालें तो इनमें महाराष्ट्र का नाम सबसे ऊपर है। यहाँ अब तक 8,63,062 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालो की बात करें तो इसमें भी महाराष्ट्र नंबर एक की पोजीशन में बना हुआ है। यहाँ अब तक 25,964 लोगों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होते नजर आ रही है। यहाँ अब तक 4,76,506 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 4,276 लोगों की मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है अब तक 4,51,827 लोग यहाँ संक्रमित हुए हैं। जिसमें से 7,687 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कर्नाटक 3,79,486 कोरोना संक्रमितों के साथ देश में चौथे नंबर पर बना हुआ है। यहाँ अब तक 6,170 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

विश्व स्तर की बात करें तो कोरोना महामारी अब तक 2.65 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। वायरस के कारण विश्वभर में अब तक 8.73 लाख से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा है। विश्व में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश की बात करें तो वह है अमेरिका। यहाँ शुरू से ही कोरोना की रफ्तार बेलगाम रही है। जिसका नतीजा यह हुआ है कि यहाँ अब तक 61.99 लाख लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की बात करें तो उसमें भी अमेरिका नंबर एक की पोजीशन पर बना हुआ है। यहाँ अब तक 1.87 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील 40.91 लाख संक्रमितों के साथ विश्व में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। यहाँ अब तक 1.25 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हमारे देश भारत की बात करें तो यह 40.23 लाख लोगों के साथ विश्न में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

PUB-G बैन के बाद अक्षय कुमार देशवाशियों के लिए ला रहें हैं अपना गेम FAU-G

देखिये क्या हुआ जब बेयर ग्रिल्स ने पिलाई अक्षय कुमार को हाथी की लीद से बनी चाय।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *