Education

देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का आतंक, पिछले 24 में रिकार्ड 853 लोगों की मौत।

देश में कोरोना संक्रमण का आतंक कम होने की बजाय हर नए दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 853 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अब मरने वालों की संख्या हो 37,364 गयी है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 54,736 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इन नए मामलों के साथ देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 17,50,724 के पार पहुंच गयी है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 51,255 लोग वायरस से जंग जीत कर स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 5,67,730 हो चुके हैं। आईये एक सरसरी नजर डालते हैं देश में चल रहे कोरोना के आतंक पर।

देश में कोरोना का कहर इस समय अपने चरम पर है। रोजाना 55 हजार से अधिक केस आना अब मामूली बात बन गयी है। कोरोना का आतंक सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। यहाँ अब तक 4,31,719 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की बात करें तो उसमे भी महाराष्ट्र 1,49,520 मामलों के साथ नंबर एक पोजीशन पर बना हुआ है। यहाँ अब तक 15,316 लोगों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना के आतंक में कमी देखने को मिली है। यहाँ अब कोरोना के मात्र 10,596 के मामले एक्टिव हालत में हैं। अब तक यहाँ 3,983 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु की बात करें तो यहाँ भी कोरोना का आतंक जारी है। यहाँ अब तक 2,51,738 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की बात करें तो इनकी संख्या 4,034 पर पहुंच गयी है। आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहाँ अब तक 1,50,209 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 1,407 लोगों के मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

भारत के बाद अमेरिका देगा Tik Tok को बड़ा झटका, ऐप पर लगेगा प्रतिबंध।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *