Relationship

जानिए ओपन रिलेशनशिप क्या होता है – In an open relationship meaning in hindi.

Open relationship meaning in hindi…क्या आप ओपन रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं? अक्सर सोशल मीडिया साइट्स विजिट करते हुए आपने कई लोगों की प्रोफाइल में रिलेशनशिप का स्टेटस “इन एन ओपन रिलेशनशिप” (In an open relationship meaning in hindi) लगा हुआ जरूर देखा होगा। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो इसका मतलब जानते होंगे तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इसका मतलब नहीं पता होगा। ओपन रिलेशनशिप की बात करें तो इसका चलन हमारे देश में बीते कुछ वर्षों से अधिक देखने को मिल रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस प्रकार के रिलेशन में पश्चिमी संस्कृति और मॉडर्न लाइफस्टाइल का बड़ा हाथ है। इसके अलावा दिन भर हम किस प्रकार की वेब सीरीज और फिल्में देखते हैं यह भी कहीं न कहीं अपना असर जरूर डालती हैं। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे जिससे प्यार करते हैं उसके साथ वफादार रहें और ओपन रिलेशनशिप के (Open relationship meaning in hindi) चोंचले में न पड़ें।

Contents

ओपन रिलेशनशिप क्या होता है – In an open relationship meaning in hindi.

ओपन रिलेशनशिप का मतलब होता है एक ऐसा रिलेशन जो सम्पूर्ण आजादी से भरा हो। इस प्रकार के रिलेशन में आप अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी रिलेशन रखते हैं। इस रिलेशनशिप की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसमें रह रहे दोनों पार्टनर के बीच यह म्यूचल अंडरस्टेंडिग होती है कि वह किसी और के साथ भी संबंध बना सकते हैं। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि ओपन रिलेशनशिप (Open relationship meaning in hindi) में आप अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं। लेकिन इस प्रकार के रिलेशन के कई गंभीर साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं। आईये जानते हैं ओपन रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान से जुडी कुछ बातें।

ओपन रिलेशनशिप के
courtesy google

ओपन रिलेशनशिप के फायदे – Open relationship benefits in hindi.

मिलती है आजादी –

यदि आप एक ऐसा रिलेशन चाहते हैं जिसमें आपको कोई रोक-टोक न हो। आप जब चाहें घर आएं, अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करें या किसी के साथ डेट पर जाएँ आपका पार्टनर आपको किसी भी काम के लिए मना नहीं करे। यदि आपको ऐसा रेलिशन पसंद है तो ओपन रिलेशन (In an open relationship meaning in hindi) आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है। इसके विपरीत यदि आप एक कमिटेड रिलेशन में है तो आपको अपने पार्टनर के प्रति पूर्णतः लॉयल रहना होगा।

एक से अधिक रिश्ते रखने की छूट –

ओपन रिलेशन में आपको उन सब कार्यो को करने की छूट मिलती है जो आप एक कमिटेड रिलेशन में करने की सोच भी नहीं सकते। इस प्रकार के रिलेशन में आप और आपका पार्टनर एक या एक से अधिक व्यक्तियों से संबंध रख सकता है। आपको अलग-अलग लोगों को जानने का मौका मिलता है। हलांकि कई बार आप गलत लोगों के झांसे में भी फंस जाते हैं।

टॉक्सिक रिलेशनशिप के लक्षण – Toxic Relationship Ke Lakshan.

ओपन रिलेशनशिप के नुकसान –

गिल्टी फील होना –

भले ही आप कितने ब्रोड मांइडेंड क्यों ना हों, ओपन रिलेशन में भले ही आपको सब कुछ करने की आजादी मिली हो लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब आप इन सब से बोर हो जाते हैं और आपको ये महसूस होने लगता है कि आपको एक ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो सिर्फ आपका हो और आपके लिए लॉयल हो। ऐसी अवस्था में आपको खुद पर गिल्टी फील होने लगती है।

समय मैनेज करना –

ओपन रिलेशनशिप में सबसे बड़ी समस्या होती है टाइम मैनेजमेंट की, हर कोई चाहता है की आप उसे अपना समय दें। उससे बातें करें और उसके साथ समय व्यतीत करें। लेकिन एक साथ कई सारे लोगों के लिए समय निकाल पाना लगभग नामुमकिन सा होता है। नतीजा यह होता है सभी लोग धीरे-धीरे आपसे दूरी बनाने लगते हैं और आप अकेले पड़ जाते हैं।

आखिर क्यों जरुरी होती है एक अच्छे हेल्दी रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग।

अपने पार्टनर से जलन होना –

ओपन रिलेशनशिप में एक समय के बाद सबसे प्रमुख समस्या है अपने पाटर्नर के प्रति जलन होना। जलन के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे आपका मुख्य पार्टनर आपको इग्नोर कर किसी और के साथ बातों में लगा हो। आपके पार्टनर ओरों से प्यार से लेकिन आपसे रूड होकर बातें करने लगे। आपके पार्टनर को आपसे खूबसूरत/ हैंडसम कोई अन्य लड़की/लड़का मिल जाए इस तरह के कई अन्य कारण जलन पैदा करते हैं।

क्षणिक होते हैं ऐसे ओपन रिलेशन –

इस प्रकार की रिलेशनशिप की बुनियाद बेहद ही कमजोर होती है और यह लम्बे समय तक नहीं टिक पाती। ऐसे रिलेशन में रह रहे पार्टनर भले ही शुरू में एक दूसरे के साथ खूब एन्जॉय करें लेकिन कुछ ही समय बात इनमें किसी न किसी बात को लेकर आये दिन तकरार होने लगता है। जिसका नतीजा यह होता है कि रिश्ता खत्म हो जाता है।

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *