चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष 2019 में माँ दुर्गा का स्वागत कैसे करें? बनाएं खास रंगोली डिजाइन…
pinks tea - April 5, 2019 2688 0 COMMENTS
चैत्र नवरात्रि का मौका हो और बात रंगोली की हो तो ऐसे शुभ अवसर का इंतजार भला किसे नहीं होता. चैत्र नवरात्रि 2019 बस आने ही वाली है। हिंदू कैलेंडर केअनुसार नववर्ष की शुरूआत 6 अप्रैल 2019 को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से होगी। ऐसे में जाहिर है की लोग अपने घरों की सफाई, सजावट और नवरात्रि की अन्य तैयारियां भी करेंगे। इसी में से एक है रंगोंली बनाना. जिसका अपनी जगह एक विशेष महत्तत्व है. तो आईये जानते हैं रंगोली बनाने के आसान तरीके जो दिखने में तो मनमोहक होंगे ही साथ ही आपके घर में सुख ,शांति, धन्य- ध्यान और समृद्धि का भी आगमन करवाएंगे।
चैत्र नवरात्रि रंगोली डिजाइन 2019 –

courtesy google
जैसा की हम सभी जानते हैं रंगोली कई प्रकार के अलग अलग रंगों से बनाई जाती है। इसमें आप नेचुरल और हर्बल दोनों ही प्रकार के रंगो का इस्तेमाल कर सकते हैं। और नवरात्री और नववर्ष के इस शुभ अवसर
की शुरुवात अगर आप घर पर रंगोली बना कर करते हैं माँ दुर्गा का आगमन आपके घर में होना निश्चित ही है।

courtesy google
नैचुरल और हर्बल रंगों के अलावा आप रंगोली बनाने के लिए बाजार में आसानी से मिलने वाले स्पार्कल रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं। आप अपनी रंगोली को और मनमोहक बनाने के लिए बीट्स,मोती, स्पार्कल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

courtesy google
यदि आपने कभी रंगोली पहले कभी नहीं बनाई है या आपके पास समय की कमी है तो भी घबराने और निराश होने की कोई आवश्य्कता नहीं है। क्योंकि आजकल बाजार में कई तरह के अलग अलग डिजाइन वाले रंगोली के स्टिकर मिल जाते हैं। जिनकी मदद से आप त्यौहार को पारपंरिक और पूरे विधि विधान के साथ मना सकते हैं।

courtesy google
कोशिस करें की चैत्र नवरात्रि के आगमन से पहले ही आप मां दुर्गा के स्वागत में घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर फूलों की रंगोली जरूर बना लें क्योकि ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। फूलों से बनी ये रंगोली देखने में आकर्षक होने के साथ बहुत ही आसनी से कम समय में आसनी से बनाई जा सकती है।

courtesy google
आप नवरात्रि पर फूलों के आलावा घर में मौजूद अन्य साधनो को मिलाकर भी रंगोली बना सकते हैं। साथ ही आप घर में मौजूद अनाज का प्रयोग कर रंगोली बना सकते हैं आनाज से बनी रंगोली को काफी शुभ माना जाता है। ये आपके घर में सुख -समृद्धि और धन-धान्य का प्रतीक भी माना जाता है. और नवरात्रि के आखिरी दिन रंगोली में उपयोग हुए
आनाज को दान भी कर सकते हैं।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े:-
इंस्टाग्राम लिंक–https://www.instagram.com/pinkstea/?hl=en
फेसबुक लिंक –https://www.facebook.com/Pinkstea55/
पिंटरेस्ट लिंक–https://in.pinterest.com/pinktea555/
ट्विटर लिंक –https://twitter.com/pinkstea2
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022