Beauty

Balo Ko Sidha Karne Ka Tarika : बालों को सीधा करने का तरीका।

Balo Ko Sidha Karne Ka Tarika… बालों को लेकर हर महिला की अपनी-अपनी पसंद हो सकती है। किसी को कर्ली बाल पसंद होते हैं तो कुछ महिलाएं इंटरनेट पर बालों को सीधा करने का तरीका ढूंढती नजर आती हैं। इसमें कोई दोराय नहीं की हर महिलाएं अपने बालों को लेकर बहुत केयरिंग होती हैं। बालों को सुंदर, चमकदार, लम्बा, घना और स्ट्रेट करने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी अपने बालों पर करती हैं। जिसमें अधिकतर प्रोडक्ट्स हानिकारक केमिकल युक्त होते हैं जो बालों को डेमेज करने का काम करते हैं। इसके साथ ही महिलाएं बालों को स्ट्रेट करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर जा कर ढेरों पैसे खर्च करने में भी पीछे नहीं हटती। लेकिन इतना सब कुछ करने के बावजूद कुछ समय बाद बाल फिर से पहले जैसे लगने लगते हैं। ऐसे में यदि आप बालों पर बिना कोई अधिक खर्चा किये उन्हें घर पर ही स्ट्रेट करना चाहते है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाना होगा। आईये जानते हैं घर पर बालों को सीधा करने का तरीका (Balo Ko Sidha Karne Ka Tarika)।

बालों को सीधा करने
courtesy google

Contents

बालों को सीधा करने का तरीका (Balo Ko Sidha Karne Ka Tarika) – How to straight hair naturally in hindi.

हॉट आयल ट्रीटमेंट –

बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप हॉट आयल ट्रीटमेंट का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप कोकोनट ऑयल, आल्मंड ऑयल या ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकती हो। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इनमें से कोई एक तेल को हल्का गर्म करना है। इसके बाद इसे सम्पूर्ण बालों पर अच्छी तरह से लगाना है। इसके बाद 5 से 10 मिनट तक बालों की मसाज करनी है। इसके बाद एक कॉटन टावल को गुनगुने पानी में भिगोएं फिर इसे निचोड़ लें और इससे अपने बालों को कवर कर लें। 10 मिनट तक इसे बालों पर बंधा रहने दें। इसके बाद इसे हटा दें और बालों पर शैम्पू लगाकर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद बालों को ड्रायर की मदद से सूखा लें।

अंडा और ऑलिव ऑयल का प्रयोग –

सामग्री :

2 अंडे
4 चम्मच ऑलिव ऑयल

विधि :

  • एक बाउल में अंडे को फोड़ कर इसमें ऑलिव ऑयल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इसे अपने सम्पूर्ण बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैम्पू लगा कर धो लें।

बालों को स्वस्थ्य और हेल्दी बनाने के लिए बालों में ज़रूर लगाएं मुल्तानी मिट्टी।

बालों को स्ट्रेट करने के लिए दूध का प्रयोग –

सामग्री :

  • 1/2 कप दूध
  • स्प्रे बोतल

विधि :

  • इसका प्रयोग करने का तरीका बहुत आसान है।
  • सबसे पहले दूध को स्प्रे बोतल में डालें।
  • फिर इसे अपने बालों पर स्प्रे करें।
  • 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • अब बालों को धो लीजिए।

घुंघराले बालों को कहें बाय-बाय, इस्तेमाल करें इस होममेड हेयर स्ट्रेट जेल को।

बालों को सीधा करने का तरीका है दूध और शहद का प्रयोग –

सामग्री :

  • 1/2 कप दूध
  • 2 चम्मच शहद

विधि :

  • एक कटोरी में दूध और शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब तैयार मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं।
  • एक घंटे तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद शैम्पू कर के बालों को धो लें।

सिर्फ 5 मिनट में बालों को देगा ग्लॉसी लुक चाय पत्ती का हेयर सीरम, जानें बनाने की विधी

बालों को स्ट्रेट करने के लिए कोकोनट मिल्क और नीबू के रस का प्रयोग –

सामग्री :

  • 1/2 कप कोकोनट मिल्क
  • 1 चम्मच नीबू का रस

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में कोकोनट मिल्क और नीबू के रस को मिलाएं।
  • अब इसे रातभर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अगले दिन इसे अपने सम्पूर्ण बालों पर लगाएं।
  • 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद शैम्पू का प्रयोग करते हुए बालों को धो लें।

बालों को लम्बा करने के तरीके (Balo Ko Lamba Karne Ka Tarika) – Hair Growth Tips In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “Balo Ko Sidha Karne Ka Tarika : बालों को सीधा करने का तरीका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *