Lifestyle

कच्चे आम को पकाने के हैक्स – How to ripen mangoes in hindi.

How to ripen mangoes in hindi…गर्मियों की सीजन के शुरुआत के साथ ही फलों का राजा आम बाजार में धड़ल्ले से बिकने लगता है। आम का फल अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन आपने नोटिस किया होगा, सीजन की शुरुआत से पहले ही जो आम मार्केट में बिकता है, दिखने में भले ही कितना ही सुंदर क्यों न हो टेस्ट में वह फीका होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा ऐसा क्यों होता है? आपको बता दें कि इस तरह के आम कार्बाइड या अन्य केमिकल का प्रयोग करके पकाए जाते हैं। इसलिए ये स्वाद हीन होते हैं और आप इनकी सुंदरता देख कर इन्हें खरीद लेते हैं। हम आपको यही सलाह देंगे ऐसे स्वादहीन आम को खरीदने में अपना पैसा जायज न करें। इसकी जगह कच्चे आम खरीदें और उन्हें नेचुलर तरीके से पकाएं। घर पर कच्चे आम को पकाने (How to ripen mangoes in hindi) के लिए आपको कुछ आसान हैक्स को अपनाना होगा। कच्चे आम को पकाने के हैक्स शत प्रतिशत नेचुरल और कैमिकल फ्री हैं। आईये जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

कच्चे आम को पकाने
courtesy google

Contents

कच्चे आम को पकाने के हैक्स – How to ripen mangoes in hindi

चावल का करें इस्तेमाल –

कच्चे आम को पकाने के लिए चावल का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे आम को चावल से भरे डिब्बे के अंदर 1/2-1 फीट गहरा दबाना होगा। अब इन्हें कम से कम 4 से 5 दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रखें इस दौरान आपको चावल के डब्बे को बार-बार खोलना नहीं होगा। 5 दिन बाद जब आप डब्बा खोल के देखेंगे तब तक सभी आम पक चुके होंगे। ये आम पकाने का बेहद पुराना और कारगर तरीका है।

पेपर का प्रयोग –

(How to ripen mangoes in hindi) कच्चे आम को पकाने के लिए पेपर का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने घर में पड़े किसी भी पुराने न्यूज पेपर को उपयोग में ला सकते हैं। इसका प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको कच्चे आम को पेपर में अच्छी तरह लपेटना होगा। अब पेपर में लिपटे हुए अभी आमों को घर के किसी कोने में रख कर इसके ऊपर बोरी डाल दीजिए। इस तरीके से आम 3 से 4 दिन के अंदर बड़ी आसानी से पक जाता है। ध्यान रखें सभी आमों को लपेटने के लिए अलग-अलग न्यूज़ पेपर का प्रयोग करें।

आम खाने के फायदे (Aam Khane Ke Fayde) – Benefits Of Mango In Hindi.

घास का प्रयोग –

कच्चे आमों को पकाने के लिए घास का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए थोड़ी सी सुखी हुई घास। इसके लिए आप अपने गार्डन या घर के आस-पास किसी खाली पड़े मैदान की घास का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो बाजार से घास खरीद कर ला सकते हैं। आप को सबसे पहले घास को धूप में सूखाना है उसके बाद एक पेटी में घास भर दें और इसमें आम डाल दें। ध्यान रहे सभी आम घास से अच्छी तरह से ढके हों। अब इस पेटी को घर के किसी कोने में रख दें। इस प्रकिया द्वारा लगभग 2 से 3 दिन के अंदर सभी आम पक जाते हैं।

सूती कपड़े का प्रयोग –

कच्चे आम को पकाने का यह तरीका भी बेहद कारगर है। इसके लिए आपको चाहिए एक साफ सूती कपड़ा। अब इस कपड़े में कच्चे आम को लपेट लें। इसके बाद इसे अपने किचन या स्टोर रूम में 2 से 3 दिनों के लिए रख दें। इस तरह आम बड़ी आसानी से पक जाता है। इस ट्रिक का प्रयोग आप अन्य कच्चे फलों को पकाने में भी कर सकते हैं।

किचन में रखें –

कच्चे आम को पकाने के लिए आप इस तरीके को भी अपना सकते हैं। इसके लिए आम को घर में ऐसी जगह पर रखें जहाँ का तापमान सामान्य से अधिक रहता हो। ऐसे में घर का किचन सबसे अच्छा विकल्प बनता है। सभी कच्चे आम किचन में रख दीजिए और 2 से 3 दिनों के अंदर ये स्वतः प्राकृतिक रूप से पक कर तैयार हो जायेंगे।

कच्चे केले को पकाने के हैक्स : How To Ripen Bananas In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *