Lifestyle

कैसे चेक करें सेब में लगी वैक्स (मोम), क्या है इसे निकालने का तरीका।

सेब में वैक्स (मोम) लगाने का प्रचलन आजकल बहुत आम बात बन गयी है। सेब को चमकाने और सुंदर दिखाने के लिए सेब में वैक्स (मोम) लगाई जाती है। बाजार में इस समय हालत इतने बुरे हो चुकें हैं कि महंगे से महंगा या सस्ते से सस्ता सेब कैसा भी हो सेब में वैक्स (मोम) जरूर लगा होता है। सेब पर लगा यह वैक्स (मोम) न सिर्फ सेब की चमक बढ़ाता है बल्कि वेक्स लगाने से सेब ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है, जिसका मतलब वेक्स लगाने से सेब को जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। वेक्स लगाने से सेब बेचने वालों को तो मुनाफा मिलता है लेकिन वेक्स लगा सेब खाने से आपकी सेहत जरूर बिगड़ सकती है।

अंग्रजी में एक मशहूर कहावत है “An apple a day keeps a doctor away” जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब का सेवन करने से इतने स्वास्थ्य लाभ होते हैं कि आपको डाक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन आजकल के वैक्स लगे सेब इस कहावत पर भारी पड़ते नजर आ रहें हैं, इनका नियमित रूप से सेवन आपको बीमार करने में सक्षम होता है और आपको डाक्टर के पास पहुँचाने का काम भी करता है।

सेब में वैक्स (मोम)
courtesy google

आमतौर पर सेब पर खाद्य सिंथेटिक मोम (edible synthetic wax) लगाया जाता है। यह एक प्रकार का इडेबल मोम (वैक्स) होता है, जिसकी एक सुनिश्चित मात्रा FSSAI द्वारा निर्धरित की गयी है। लेकिन आजकल के सेब विक्रेता और किसान अधिक मुनाफा कमाने की चाहत पर इन मानकों को अनदेखा कर अधिक मात्रा में वैक्स का प्रयोग कर रहें हैं। वैक्स लगाने से सेब अधिक दिनों तक फ्रेश और ताजा बना रहता है, साथ ही सेब देखने में भी सुंदर और चमकदार लगता है। सेब पर लगा यह मोम (वैक्स) हमारे कोलोन और रेस्पिरेटरी सिस्टम (Respiratory system) को प्रभावित कर सकता है।

सेब पर वैक्स चैक करने का तरीका –

सेब पर लगे मोम की पहचान उसकी चमक से आसनी से हो जाती है। वैक्स लगा सेब ज्यादा चमकदार और सुंदर दिखता है। इसके आलावा अगर आप इसके छिलके को चाकू या नाखून से खुरचें तो इसमें से सफेद रंग की एक लेयर निकल कर चाकू और नाखून के सिरों पर जमा होने लगती है। इसके अलावा सेब को अपनी हाथियों से रगड़ने पर हथेलियों के बीच सफेद रंग का पाउडर जमा होने लगेगा।

सेब से वैक्स (मोम) हटाने का तरीका –

* सेब से वैक्स हटाने के लिए सेब के ऊपर कुछ देर तक गर्म पानी डालिये ऐसा करने से वैक्स पिघलने लगता है और सेब से अलग हो जाता है। अब सेब को तौलिये की मदद से पोछ कर साफ करके खा लें।

* सेब से वैक्स हटाने के लिए नीबू के रस में बेकिंग सोडा मिला कर सेब पर रगड़े और फिर सेब को धो कर तौलिये की मदद से पोछ लें, वैक्स निकल जायेगा।

* थोड़े से पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिला कर इससे सेब धो लें, वैक्स निकल जायेगा

सर्दियों के मौसम में रखें खान पान का विशेष ध्यान, करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *