
Remove holi colours from body in hindi…. शरीर से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? जैसा की हम सभी जानते हैं होली रंगों का त्यौहार है और जब तक आपका शरीर होली के इस रंग में नहीं रंग जाता तब तक होली के त्यौहार का मजा फीका ही रहता है। होली के दौरान अबीर, गुलाल आदि रंग एक दूसरे के चेहरे पर लगाए जाते हैं। होली के इस अवसर में बाजार में तरह तरह के रंग बिकने लगते हैं और इनमें से कई ऐसे होते हैं जिन्हें छुड़ाने के लिए अच्छी खासी मशक्क्त करनी पड़ती है। अधिकांशतः शरीर पर लगाए जाने वाटर कलर के दाग काफी जिद्दी किस्म के होते हैं। इसलिए शरीर से होली का रंग आसानी से छुड़ा पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा इनमें इस्तेमाल होने वाले अधिक केमिकल युक्त रंगों के कारण होता है।
वर्तमान समय में मिलावट और अधिक मुनाफा कमाने के कारण हालात इतने बुरे हो गए हैं कि होली में उपयोग किये जाने वाला अबीर, गुलाल और अन्य सभी सूखे कलर जिनसे चेहरे पर दाग लगने का खतरा न के बराबर रहता है। आजकल इनको लगाने से भी चेहरे पर रंग का दाग लग जाता है और इसको छुड़ाने के लिए अच्छी खासी मशक्क्त करनी पड़ सकती है। आईये जानते हैं होली के बाद घरेलू टिप्स की मदद से शरीर से होली का रंग (Remove holi colours from body in hindi) कैसे छुड़ाएं।

courtesy google
शरीर से होली का रंग कैसे छुड़ाएं – How to remove holi colours from body in hindi
* होली खेलने से पहले चेहरे पर 20 एसपीएफ सनस्क्रीन, पेट्रोलियम जैली या मॉस्चराइजर क्रीम अवश्य लगाएँ।
* होली खेलने से पहले बालों में नारियल, अरंडी का तेल या जैतून का तेल लगाएँ।
* बालों से होली का रंग छुड़ाने के लिए शैम्पू करने से कम से कम 45 मिनट पहले अपने बालों पर अंडे की जर्दी या दही लगाएँ।
* स्किन से होली का रंग निकालने के लिए शहद और गुलाब जल के साथ लैक्टो-कैलामाइन लोशन मिला कर प्रयोग कर सकते हैं।
कैसे करें होली में रंगों इस्तेमाल पढ़े (रिपोर्ट)
* चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए दही, बेसन और नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए थोड़ी सी मात्रा में बेसन लीजिए और इसमें नीबू का रस निकाल कर डालिए अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दही डाल कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दीजिए और बाद में हल्के गर्म पानी से मुँह धो लीजिए।
* स्किन से होली का रंग छुड़ाने के के लिए सिर्फ दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करना बेहद ही आसान होता है थोड़ा सा दही लीजिए और उसको अपने चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से धीरे धीरे मसाज करें। धीरे धीरे स्किन से रंग छूटने लगेगा।
* होली का रंग छुड़ाने के लिए खीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक मध्य आकार का खीरा लीजिए इसको कस कर इसका रस निकाल लीजिए अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में गुलाब जल और सिरका मिला लें। इसे अपने फेस पर लगा कर हल्के हाथों से मालिश करें।
* स्किन से होली का रंग छुड़ाने के लिए मूली का प्रयोग करें। इसके लिए मूली को कस कर उसका रस निकाल लीजिए। अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में बेसन मिला कर थोड़ा सा दूध भी मिलाए। अब इन सबको अच्छी तरह मिला कर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगा 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए।
होली स्पेशल! जानिए घर पर प्राकृतिक हर्बल होली के रंग बनाने के आसान टिप्स।
* शरीर से होली का रंग छुड़ाने के लिए आधा कप ठंडे दूध में तिल, जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल मिलाएं और इसमें कॉटन को डूबा कर शरीर में लगे रंग वाली जगह पर रगड़ें।
* शरीर से होली का रंग का जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए थोड़ी सी मात्रा में जौ का आटा लीजिए और इसमें आल्मंड आयल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और जहाँ पर रंग लगा है वहाँ लगा दें।
* केला मैश कर उसमें नींबू का रस मिलाएं। कुछ देर त्वचा पर मल कर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छींटे मारकर स्क्रब करें।
* शरीर से होली का रंग छुड़ाने के लिए थोड़ी सी मात्रा में दही लीजिए इसमें थोड़ा सा बेसन और हल्दी मिलाएं। अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में जैतून के तेल और नींबू का रस डाल कर पेस्ट तैयार कर लीजिए और शरीर के जिस हिस्से में रंग लगा है वहाँ लगा लीजिए। कुछ देर बाद हल्के गर्म पानी से धो लीजिए।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
1 COMMENTS
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022
Great content! Super high-quality! Keep it up! 🙂