Lifestyle

दीवार पर तेल के दाग लग गए हों तो इन 4 हैक्स को अपनाकर आसानी से छुड़ाएं।

दीवार पर तेल के दाग कई कारणों से लग सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण आपके तेल से सने हुए हाथों का दीवार में टच हो जाना, दीवार से सटकर बैठने के कारण सिर में लगे ऑयल का दीवार में लग जाना, किचन में काम करते हुए दीवार पर तेल लग जाना आदि कई अन्य कारण हो सकते हैं। कारण भले ही कुछ भी हो, एक बार यदि दीवार पर तेल के दाग लग जाए तो यह पूरी दीवार की शोभा बिगाड़ देते हैं। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि साधारण तरीके से दीवार को साफ़ करने पर बिलकुल नहीं हटते। दीवार पर लगे तेल के इन जिद्दी दागों को निकालने के लिए आपको जरूरत होती है कुछ आसान हैक्स की। ये हैक्स बड़ी आसानी से दीवार पर लगे तेल के दाग चुटकियों में निकाल देते हैं। यदि आपकी दीवार पर तेल के दाग लग चुके हों और उनको निकालने के लिए आप कोई तरीका ढूढ़ रहें हैं तो आप इन हैक्स को जरूर ट्राई करें।

दीवार पर तेल के दाग
courtesy google

Contents

दीवार पर तेल के दाग लग जाएँ तो क्या करें : How to remove oil stains from walls

सफेद सिरके का प्रयोग –

यदि दीवार पर तेल के दाग लग गए हों तो आप सफेद सिरके का प्रयोग करें। इसे तेल के दाग को हटाने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। इसका प्रयोग करना भी बहुत आसान होता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक स्पंज के टुकड़े को सफेद सिरके में डुबाएं। अब इस स्पंज को निचोड़ कर अतिरिक्त सिरका निकाल दें। इसके बाद इस स्पंज को दीवार पर लगे तेल के दाग पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब की दीवार पर लगा तेल का दाग निकल नहीं जाता। दाग निकलने के बाद एक साफ कपड़े को गिला कर उससे दीवार को पोंछ ले। सबसे अंत में दीवार को साफ सूखे कपड़े से पोंछ लें।

कॉर्नस्टार्च का प्रयोग –

दीवार पर लगे तेल के दाग को निकालने के लिए कॉर्नस्टार्च का प्रयोग करें। इसके लिए 3 चम्मच कॉर्नस्टार्च को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को दीवार पर तेल के दाग निकालने के लिए इस्तेमाल करें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और फैला दें। कुछ देर तक इसे लगे रहने दें। इसके बाद एक साफ कपड़ा लेकर उसे हल्का गीला करें और पेस्ट को पोछना शुरू करें। जब तक दाग हट नहीं जाता इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।

इन तरीकों से करें नमक का इस्तेमाल, जानिए अमेजिंग हैक्स।

हीट का प्रयोग –

दीवार पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए हीट का प्रयोग भी कारगर तरीकों में से एक हैं। हालाँकि सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन इसमें आपको दीवार पर प्रेस से हीट देनी होती है। इस प्रयोग को करने के लिए अतिरिक्त सावधानी अपनाने की जरूरत होती है। इसके लिए प्रेस को लो टेम्प्रेचर पर सेट करके गर्म होने दें। गर्म हो जाने के बाद दीवार पर जिस जगह तेल का दाग लगा हैं वहाँ पर कुछ पेपर टॉवल्स को मोड़ कर रखें।
अब इन मोड़े हुए पेपर टावल के ऊपर प्रेस को रखें। प्रेस की गर्मी से दीवार पर लगा तेल गर्म होने लगेगा और वह भाप बनकर उड़ने लगेगा। वहाँ मौजूद पेपर टावल इस तेल की भाप को सोख लेता है और दीवार पर लगा तेल का दाग हट जाता है। यहाँ आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की इस दौरान गर्म प्रेस आपके हाथ और दीवार के सीधे सम्पर्क में न आए। इस प्रकिया को तेल के दाग हटने तक बार बार दोहराएं।

पेंट करें –

यदि दीवार पर तेल के दाग बहुत अधिक मात्रा में हों और ऊपर बताए गए उपायों को अपनाने के बाद भी जिद्दी दाग पूरी तरह से नहीं हट रहें हों तो इस अवस्था में सबसे कारगर तरीका होता है दीवार पर फिर से पेंट करवाना। यदि आप पूरी दीवार पेंट नहीं करना चाहते हैं तो दीवार के कलर का पेंट तैयार करवा लें और खुद उससे दाग वाली जगहों पर टचिंग कर लें।

इन आसान हैक्स से करें जले हुए बर्तनों की सफाई, दिखेंगे एकदम नए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *