Beauty

मेकअप करना है रिमूव, इन आसान तरीको से घर पर बनाएं होम मेड मेकअप रिमूवर।

मेकअप और लड़कियों के बीच का रिस्ता बहुत गहरा होता है, शायद ही कोई ऐसी लड़की हो जिसे मेकअप करना पसंद न हो। अपने इस मेकअप के ऊपर लड़कियां अच्छा खासा खर्चा भी करती हैं। मेकअप करने के लिए लड़कियों की ड्रेसिंग टेबल में हर तरह तरह के महंगे प्रोडक्ट्स बड़ी आसनी से मिल जाते हैं। आखिर बात जब अपने आप को सब से अलग और सुंदर दिखाने की हो तो भला कौन मेकअप नहीं करना चाहेगा। मेकअप भी कई प्रकार के होते हैं जैसे की घर के अंदर बहुत नार्मल मेकअप, घर से बाहर आउटिंग या ऑफिस के लिए जाना तो लाइट मेकअप, इसके आलावा शादी पार्टी या अन्य किसी फंक्शन में जाना हो तो उसके लिए हेवी मेकअप किया जाता है। जैसा की हमने आपको बताया की जितना जरुरी मेकअप करना है उतना ही जरुरी मेकअप रिमूव करना। आज हम बात करंगे घर पर बने होम मेड मेकअप रिमूवर की। घर पर बना ये होम मेड मेकअप रिमूवर शत प्रतिशत ऑर्गेनिक होता है। जिसको चेहरे पर लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। आईये जानते हैं घर पर होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के तरीकों पर।

होम मेड मेकअप रिमूवर
courtesy google

Contents

घर पर होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के तरिके – How to Make Your Own Makeup Remover at home

कोकोनट ऑयल –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तमाल कर सकती हैं। यह एक बेहतर मेकअप रिमूवर के साथ आपकी स्किन केयर करने वाला ऑयल है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़े से लिक्विड कोकोनट ऑयल को अपने हथेलियों के बीच में लेकर रगड़ें। फिर इससे अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ देर तक मालिस करें। उसके बाद टिशू पेपर या किसी साफ सूती कपड़े से चेहरा पोछ लीजिये। बाद में हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लीजिये। स्किन के लिए यह एक अच्छे मॉइश्चराइज की तरह कार्य करता है।

आलमंड ऑयल –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए बादाम तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। आलमंड ऑयल अनके पोषक तत्वों का भंडार होता है जिस कारण यह स्किन की हेल्थ के लिहाज से भी फायदेमंद साबित होता है। इसका प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान होता है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ा सा बादाम तेल कर अपनी हथेली में रगड़ें और चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। उसके बाद टिशू पेपर या किसी साफ सूती कपड़े से चेहरा पोछ लीजिये। इसेक आलावा एक टेबल स्पून दूध में कुछ मात्रा आलमंड ऑयल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।

सर्दियों में ऐसे करें स्किन केयर, ड्राई स्किन भी बन जाएगी कोमल।

कुकुंबर (खीरा) –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आप कुकुंबर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक खीरा लीजिये इसे कद्दूकस करें और इसको निचोड़ कर इसका रस अलग कर लीजिये। अब इस रस से चेहरे की मालिस करें। इसेक आलावा आप इसमे थोड़ी सी मात्रा में गुलाब जल मिला कर कॉटन की मदद से चेहरा साफ कर सकती हैं।

जोजोबा एंड विटामिन ई ऑयल –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आप विटामिन ई ऑयल का प्रयोग भी कर सकती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है जो की स्किन के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग करने के लिए 60 ml जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर कांच की बोतल में रख दें। मेकअप रिमूव करने के लिए इसकी थोड़ी सी मात्रा कॉटन में डालिये और इसे लेकर चेहरा साफ कीजिये।

दही –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आप दही का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। स्किन के लिहाज से दही बेहद फयदेमंद होता है। चेहरे पर इसका मसाज करने से ग्लो आता है। इसका प्रयोग करना बेहद ही आसान होता है। इसेक लिए एक कटोरी में थोड़ा सा दही लीजिये इसे अच्छी तरह से फेंट लीजिये। अब थोड़ी सी कॉटन लीजिये इसे दही में डीप करके अपने चेहरे से मेकअप रिमूव कीजिये। इसके बाद गर्म पानी से फेश वाश कर लीजिये।

जानिए कैसे इन आसान टिप्स की मदद से, घर पर तैयार करें DIY मेकअप रिमूवर।

ऑलिव ऑयल –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह स्किन के लिहाज से काफी हेल्दी साबित होता है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ा 2 चम्मच जैतून का तेल लीजिये और इसमें आधा चम्मच पानी मिला कर, इससे अपने चेहरे की मालिस कीजिये। अब कॉटन की मदद से चेहरा साफ कर लीजिये। आप चाहें तो बाद में मुँह धो भी सकते हैं।

बेबी शैम्पू –

होम मेड मेकअप रिमूवर बनाने के लिए बेबी शैम्पू भी एक बेहतर विकल्प साबित होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए बेबी शैम्पू में थोड़ी सी मात्रा में जैतून का या नारियल का तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। बाद में पानी से चेहरा धो लीजिये।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *