Beauty

क्या आप जानतें हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर है मूली फेस पैक।

सलाद में इस्तेमाल की जाने वाली मूली से पाएं चमकती त्वचा। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने मूली का प्रयोग सिर्फ सलाद और सब्जी बनाने में ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे पर चमक और ग्लो भी ला सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरत होगी मूली फेस पैक बनाने की। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए मूली फेस पैक का प्रयोग किया जाता है। अगर आपको किसी शादी, पार्टी या अन्य किसी फक्शन में जाना हो और आपके पास इतना समय न हो की आप चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पार्लर चले जाएँ। ऐसी परिस्थिति में आप घर पर ही बड़ी आसनी से कम समय में मूली फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना और इसका प्रयोग करना दोनों ही बेहद आसान होता है।

मूली स्किन के लिए जरुरी विटामिन ए और सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ये विटामिन त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव (oxidative) तनाव से बचाते हैं और स्किन की एंटी एजिंग की समस्या को भी दूर करते हैं। ऐसा मूली में मौजूद एंटीआक्सीडेंट और विटामिन सी के कारण संभव होता है। आइये जानते हैं चेहरे पर मूली फेस पैक लगाने से मिलने वाले सभी लाभों के बारे में साथ ही इस आर्किटल के माध्यम से जानेंगे चेहरे के लिए मूली फेस पैक कैसे बनायें।

चेहरे मूली फेस पैक
courtesy google

चेहरे के लिए मूली फेस पैक के फायदे – Benefits of radish face pack for face in hindi

* इसके नियमित उपयोग से त्वचा गोरी होती है।

* चेहरे से दाग धब्बे दूर करने का काम करती है।

* चेहरे से झाइयाँ कम करने में मदद करती है।

* त्वचा के रूखेपन को कम करता है और इसे नमी प्रदान करता है।

* कील, मुहासे, पिम्पल्स की समस्या दूर करता है।

* साफ और चमकदार स्किन बनाता है।

घर पर होम मेड ऑर्गेनिक टेलकम पाउडर कैसे बनाएं, जानने के लिए पढ़े।

चेहरे के लिए मूली फेस पैक बनाने का तरीका – How to make radish face pack for face in hindi

* एक मूली लीजिये इसकी बाहरी त्वचा को उतार कर मूली को साफ पानी से धो लिजिए तांकि इसमें किसी भी प्रकार की गंदगी शेष न बचे।

* अब आप इसे कद्दूकस करें या फिर इसे मिक्सी ग्राइंड कर एक पेस्ट तैयार करें।

* अब इस तैयार पेस्ट को एक बॉउल में रख लिजिए।

* अब इस तैयार पेस्ट में आधे नीबू का रस नीकाल कर डालें, नीबू एक कैटेलिस्ट की तरह कार्य करता है। यह त्वचा को तेजी से ब्लीच करने में मदद करता है।

* अब इस मिश्रण में 4-5 बूँदें जैतून के तेल की डालें।

* अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगा कर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिये।

* इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिये।

जानिए कैसे इन आसान टिप्स की मदद से, घर पर तैयार करें DIY मेकअप रिमूवर।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

2 thoughts on “क्या आप जानतें हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर है मूली फेस पैक।

  • Заправка газовых баллонов в г.Ульяновск
    Аргон, азот, ацетилен, пропановые, углекислота, кислород, гелий, сварочная смесь, пищевая смесь.
    Всегда в наличие пропановые газовые баллоны на обмен
    Также имеется в наличие весь Спектр [b]технических газов[/b]
    kislorod-ul.ru
    [u]Медицинские газы по запросу! [/u]
    [url=http://kislorod-ul.ru]ООО Спектр газов[/url]
    06.02.2020

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *