Beauty

प्राकृतिक होममेड फेस पैक से लाएं अपने चेहरे पर निखार, दिखें भीड़ से अलग।

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए जरुरत होती है भीड़ से अलग दिखने की और इसके लिए जरुरी है त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारा जाये। त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने और त्वचा में फ्रेशनेस बनाये रखने के लिए फेस पैक का प्रयोग करना सबसे उत्तम तरीकों में से एक माना जाता है। आमतौर पर अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की फ्रेशनेस और निखार को बनाये रखने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। हालाँकी पार्लर वाले आपके चेहरे पर कई प्रकार की क्रीम और फेस पैक का प्रयोग कर त्वचा को निखार तो देंगे, लेकिन जब बात त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने की हो, तो इसके लिए केमिकल रहित होममेड उत्पादों का प्रयोग सर्वोत्तम रहता है। आप चाहे तो घर में बेहद कम खर्चे में प्राकृतिक होममेड फेस पैक बनाकर ब्यूटी पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। आइये जानते हैं त्वचा में निखार लाने के लिए प्राकृतिक होममेड फेस पैक बनाने के तरीकों के बारे में।

प्राकृतिक होममेड फेस पैक
courtesy google

Contents

प्राकृतिक होममेड फेस पैक बनाने के टिप्स – Natural Homemade Face Pack Recipe

पोटैटो फेस पैक – Potato Face Pack

सब्जियों का राजा आलू न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाने का काम करता है बल्कि आपके चेहरे में निखार लाने का कार्य भी करता है। आलू का प्रयोग करके आप एक बेहतरीन प्राकृतिक होममेड फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आलू से बना यह फेस पैक टेंनिंग, दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और डार्क सर्कल दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान होता है।

सामग्री –
1 पिसा हुआ आलू
1 चम्मच दही।

विधि –

इसे बनाने के लिए एक छोटे आकार का आलू लें उसे धो कर छील लीजिये। अब इसे कद्दूकस करें या पीस लें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लीजिये।

दमकती त्वचा के लिए होममेड एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि।

कैरट फेस पैक – Carrot Face Pack

चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए आप होममेड कैरट फेस पैक का भी प्रयोग कर सकती हैं। गाजर से बना यह फेस पैक चेहरे से झुर्रियाँ हटाने और पिम्पल हटाने की समस्या में बेहद कारगर सिद्ध होता है। यदि आपकी स्किन ऑयली है तो गाजर से बना यह फेस पैक आपके लिए भी ये बहुत बढ़िया रहेगा। यह त्वचा को विटामिन A देने का कार्य करता है जिसके परिणाम स्वरूप आपकी त्वचा स्मूद और चिकनी बनी रहती है।

सामग्री –
1 या 2 ताज़ी गाजर
आधा चमच्च शहद

विधि –

सबसे पहले गाजर लीजिए अब इन्हें अच्छी तरह से धोने के बाद कद्दूकस करें या पीस लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाये और 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे में लाएगा निखार पुदीना फेस पैक, बेहतर परिणाम के लिए ऐसे करे इस्तेमाल।

एवोकाडो फेस पैक – Avocado Face Pack

एवोकाडो से बना होममेड फेस पैक पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों और झुर्रियों को दूर करने का कार्य करता है। इससे बना फेस पैक लगभग सभी प्रकार की स्किन टाइप्स में प्रयोग किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा परिणाम ड्रॉई स्किन वालों के लिए माना जाता है। इससे त्वचा को विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड, आयरन आदि तत्व प्राप्त होते हैं।

सामग्री –
1 एवोकाडो
1 अंडा
1 केला
1 चमच्च शहद

विधि –

सबसे पहले एवोकाडो और केला को मैस कर पेस्ट तैयार करें। अब इसमें पेस्ट में अंडा और शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस प्राकृतिक होममेड फेस पैक को चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लीजिये।

चेहरे पर चन्दन फेस पैक लगाने के हैं अनेक फायदे। क्या आपने भी आजमाए ?

टोमैटो फेस पैक – Tomato Face Pack

हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग किये जाने वाला टमाटर त्वचा के लिहाज से भी अत्यंत लाभदायक होता है। आप इसका फेस पैक त्वचा को विटामिन-सी, विटामिन-ए और अनेक पोषक तत्व प्रदान करता है। त्वचा के लिए टमाटर प्राकृतिक एक्सफोलिएटर माना जाता है। यह एजिंग, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या को दूर करता है। ऑयली स्किन के लिए इसका प्रयोग बहुत फायदेमंद रहता है।

सामग्री –
1 टमाटर,
आधे चम्मच सूखे ऑरेंज के छिलके का पाउडर,
लेमन जूस की कुछ बूंदे

विधि –

इसे बनाने के लिए 1 टमाटर ले अब इसे धो कर पीस लें। अब इसमें ऑरेंज के छिलके का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद लेमन जूस की कुछ बूंदे डाल दें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

क्या आप जानतें हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर है मूली फेस पैक।

पुदीना फेस पैक – Mint Face Pack

पुदीना से बना प्राकृतिक होममेड फेस पैक स्किन को कोमल बनाने, दाग़ धब्बे मिटाने और फ्लॉलेस बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरिय गुण भी मौजूद होते हैं। जो त्वचा को जलन, पिम्पल्स की समस्या और फ्री रेडिकल्स की समस्या से बचाते हैं।

सामग्री –
12 से 15 पुदीना के पत्ते
1 चम्मच गुलाब जल

विधि –

सबसे पहले पुदीना के पत्तों को धोकर उनको पीस लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, बाद में चेहरा पानी से धो लीजिये।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *