Lifestyle

घर पर होली के रंग बनाने के आसान टिप्स – How to make natural holi colors at home in hindi.

How to make natural holi colors at home in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं घर पर होली के रंग बनाने के आसान टिप्स। रंगों के त्यौहार होली में एक दूसरे को रंग लगाने की प्रथा प्राचीन समय से चली आ रही है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से मार्केट में आने वाले होली के अधिकतर रंगों में हानिकारक केमिकल की मिलावट देखने को मिल रही है। केमिकल युक्त होली के कलर आपकी त्वचा को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। इसके अलावा यह हमारे त्वचा के सेंसटिव अंग आँख और नाक के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। इसलिए जितना हो सके इन हानिकारक केमिकलयुक्त रंगो के प्रयोग से बचना चाहिए। इसकी जगह आप घर पर होली के रंग बनाकर होली के त्यौहार का आनंद उठायें। आईये जानते हैं घर पर होली के रंग (how to make natural holi colors at home in hindi) बनाने के आसान टिप्स।

घर पर होली के रंग
Photo by Ravi Kant on Pexels.com

Contents

घर पर होली के रंग बनाने के आसान टिप्स – How to make natural holi colors at home in hindi.

होममेड लाल रंग बनाने का तरीका –

सामग्री :

गुलाब की पंखुड़ियां (सुखी हुई)
आटा
1 चम्मच चंदन

विधि :

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड करके पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर में आटा और चंदन को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आपका हर्बल लाल रंग बनकर तैयार हो जायेगा।

फायदे : गुलाब की पंखुडियों, चंदन और आटे से बना यह गुलाल त्वचा के लिए बिलकुल हानिकारक नहीं होता।

होममेड पीला रंग बनाने का तरीका –

सामग्री :

हल्दी पाउडर
बेसन
मुल्तानी मिट्टी
आटा

विधि :

  • पीले रंग का गुलाल बनाने के लिए सबसे पहले आधा कटोरी हल्दी पाउडर निकालें।
  • अब इसमें बराबर मात्रा में बेसन, मुल्तानी मिट्टी और आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • आपका हर्बल पीला होली का रंग बनकर तैयार हो जायेगा।

फायदा : इसका प्रयोग त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।

होममेड बैगनी रंग बनाने का तरीका –

सामग्री :

चुकंदर
आटा

विधि :

  • बैंगनी रंग के लिए एक चुकंदर को काट कर उसे मिक्सी में ग्राइंड करें।
  • इसके बाद एक कटोरी में पीसे हुए चुकंदर और आटे को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसे अधिक गहरा बनाने के लिए इसे कुछ देर उबाल लें या फिर पूरी रातभर ऐसे ही छोड़ दें।

होममेड नीला रंग बनाने की विधि –

सामग्री :

जकरांदा के फूल
आटा

  • नीला रंग बनाने के लिए जकरांदा के फूलों को धूप में सूखा कर मिक्सी मेंअच्छी तरह से पीस लें।
  • इसके बाद इसे आटे के साथ मिलाएं ।
  • आपका नीला रंग बनकर तैयार हो जायेगा।

होली स्पेशल! जानिए घर पर प्राकृतिक हर्बल होली के रंग बनाने के आसान टिप्स।

Herbal Holi Colors In Hindi : घर पर हर्बल होली के रंग बनाने के आसान टिप्स।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *