जानिए घर पर होममेड लेमन ग्रास साबुन बनाने का आसान तरीका।
pinks tea - September 26, 2020 1097 0 COMMENTS
मौजूदा समय में बाजार में मिल रहे लगभग सभी साबुन केमिकल युक्त हैं। इन केमिकल युक्त साबुन का रोजाना प्रयोग आपकी स्किन पर अपना विपरीत प्रभाव डालता है। इसलिए जहां तक सम्भव हो इनका प्रयोग कम से कम मात्रा में करना चाहिए। लेकिन यहाँ सवाल यह उठता है कि कौन से साबुन का प्रयोग आपकी त्वचा के लिए सही रहेगा? इसके लिए आप बाजार से हर्बल साबुन खरीद सकते हैं या फिर आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर केमिकल रहित आर्गेनिक साबुन बना सकते हैं। इसके लिए आप लेमन ग्रास का प्रयोग कर सकते हैं। घर पर बना होममेड लेमन ग्रास साबुन शत प्रतिशत नेचुरल होने के साथ केमिकल रहित भी होता है। साथ ही इस होममेड लेमन ग्रास साबुन का प्रयोग करने से आपकी त्वचा को किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता है। चलिए जानते हैं त्वचा के लिए लाभदायक होममेड लेमन ग्रास साबुन बनाने की आसान विधि।

होममेड लेमन ग्रास साबुन कैसे बनाएं : How to make lemongrass soap at home
सामग्री:
2 सूखी और कटी हुई लेमनग्रास
1 ग्लिसरीन बेस्ड साबुन
रबिंग एल्कोहल
लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल
साबुन बनाने का सांचा
होममेड लेमन ग्रास साबुन बनाने की विधि:
- सबसे पहले ग्लिसरीन बेस्ड साबुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन टुकड़ों को एक पैन में डालकर उबालें और पिघला लें।
- अब इस साबुन को गैस से उतार लें और इसमें रबिंग एल्कोहल, लेमनग्रास और एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
- इस मिश्रण को साबुन बनाने के सांचे में डालें।
- अब फ्रीजर में इसे जमने के लिए रख दें।
- कुछ देर बाद आप देखेंगे की आपका होममेड लेमन ग्रास साबुन बन कर तैयार है।
- साबुन को खांचे से निकालें और इस्तेमाल करना शुरू करें।
होममेड लेमन ग्रास साबुन के फायदे –
पिम्पल्स हटाए:
लेमनग्रास में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो पिम्पल्स की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं।
त्वचा में निखार:
घर पर बना यह होममेड लेमन ग्रास साबुन नेचुरल टोनर की तरह कार्य करता है। यह त्वचा में निखार लाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद एसेंशियम ऑयल बड़े रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करतें साथ ही स्किन को टाइट करते हैं।
सूजन कम करे:
होममेड लेमन ग्रास साबुन एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। लेमन ग्रास साबुन का इस्तेमाल करने से पैरों से सूजन कम करने के साथ थकावट दूर करने में मदद मिलती है।
घर पर होम मेड ऑर्गेनिक टेलकम पाउडर कैसे बनाएं, जानने के लिए पढ़े।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022