Beauty

त्वचा को बनाए जवां यह होममेड कीवी स्किन टोनर,जानिए बनाने की विधि।

कीवी का फल हम सभी लोग अक्सर खाते रहते हैं। इसे एक सुपरफूड माना जाता है जिसको खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप भी कीवी के फल का नियमित रूप से सेवन करें। कीवी का यह फल आपको बाजार में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके एक पीस की कीमत 25 से 35 रूपये तक होती है। कीवी एक ऐसा फल है जिसे खा कर आप अनेक स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा कीवी का प्रयोग आप अपनी त्वचा के लिए भी कर सकते हैं। इसके पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाने का कार्य करते हैं। यदि आप स्किन को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने के लिए स्किन टोनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो होममेड कीवी स्किन टोनर आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह त्वचा की थकान को हटाने का कार्य करता है। इसके प्रयोग से स्किन फिर से तरोताजा हो उठती है। आइए जानते हैं होममेड कीवी स्किन टोनर बनाने की विधि।

होममेड कीवी स्किन टोनर
courtesy google

Contents

होममेड कीवी स्किन टोनर बनाने की विधि – How to make homemade kiwi skin toner

सामग्री –

1 कीवी
4 टेबल स्पून गुलाब जल
1 टेबल स्पून नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच शहद

विधि-

  • सबसे पहले कीवी को छीलकर मैश लें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद एक बाउल में नींबू का रस, शहद, और गुलाब जल डाल कर मिक्स करें।
  • इन सभी को अच्छी तरह से मिला कर एक लिक्विड पेस्ट तैयार करें।
  • अगर यह बहुत गाढ़ा बन गया हो, तो थोड़ा सा पानी डाल कर इसे पतला करें।
  • अब इसे छान कर एक स्प्रे बोतल में भर दें।
  • आपका होममेड कीवी स्किन टोनर बनकर तैयार है।
  • इसे किसी ड्राई और ठंडे स्थान पर स्टोर करके रखें।
  • इसका इस्तेमाल आप रोजाना रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

होममेड कीवी स्किन टोनर के फायदे – Benefits of Homemade Kiwi Skin Toner

  • कीवी स्किन टोनर त्वचा को जवां बनाएं रखने में मदद करता है।
  • इसका प्रयोग त्वचा में निखार लाने का कार्य करता है।
  • आपका होममेड कीवी स्किन टोनर पिंपल्स की समस्या को भी कम करने में कारगर होता है।
  • इसका प्रयोग स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है।
  • यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाये रखने में मदद करता है।
  • इसका प्रयोग डार्क सर्कल को कम करने और त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने में कारगर रहता है।
  • यह सनटैन को ट्रीट करता है।

स्किन की एक्स्ट्रा केयर करने के लिए ऐसे बनाएं होममेड हर्बल बॉडी वाश।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *