कोरोना वायरस: आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाये इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने की विधि।
pinks tea - May 7, 2020 2272 2 Comments
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व के सभी देश अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वायरस के कारण कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है, वहीं कुछ देशों में शर्तों के साथ लॉकडाउन में अनेक तरह की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कई देश वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने पर शोध भी कर रहे हैं। हमारे देश की बात करें तो यहाँ सरकार ने शर्तों के साथ लॉकडाउन में अनेक प्रकार की छूट देनी शुरू कर दी है। हालाँकि छूट के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। इसलिए ऐसे में यह सबसे जरुरी है कि आप सरकार के द्वारा बताये गए नियमो का पालन करें और कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। कोरोना वायरस को लेकर कुछ दिन पहले आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी मजबूत करने पर जोर दिया था और इसके लिए आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक हर्बल चाय-काढ़ा और गर्म पानी पीने की सलाह दी थी। आईये जानते हैं आयुष मंत्रालय द्वारा बताये गए इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने की विधि के बारे में।

courtesy google
आयुष मंत्रालय द्वारा बताये गए इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने की विधि – How to make immunity drink suggested by ayush ministry
इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बनाने की विधि – How to make immunity booster kadha
सामग्री –
गुड़/शक़्कर
दालचीनी
काली मिर्च
मुनक्का
तुलसी पत्ती
सौंठ
नींबू
विधि – आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाये गए इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में परिवार के सदस्यों के अनुसार पानी डालें। अब इसमें दालचीनी, काली मिर्च, मुनक्का, तुलसी के पत्ते और सौंठ डालकर इसे फुल आंच में उबालें के लिए रखें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें गुड़ या चीनी मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे उबलने दें, इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें और छान कर गर्मागर्म काढ़ा परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।
आयुष मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में बताया कि सूखी खांसी या गले में सूजन होने पर आप पुदीने की ताजा पत्तियां अजवाइन के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा गले में खराश होने पर दिन में दो से तीन बार शक्कर या शहद के साथ लॉन्ग का पाउडर ले सकते हैं।
कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –
क्या आपके घर में आने वाले अखबार से फ़ैल सकता है (COVID-19) कोरोना वायरस, पढ़े रिपोर्ट।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु घर की साफ सफाई के लिए अपनाये ये टिप्स।
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।
कहीं आप भी कोरोना वायरस के कारण फीयर साइकोसिस के शिकार तो नहीं हो रहे?
क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस (COVID-19) हो सकता है?
कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप आरोग्य सेतु कैसे काम करता है, कहाँ से करें डाऊनलोड।
कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के टिप्स।
कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट।
शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन लोगों को है ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत।
जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022