नारियल तेल की मदद से तैयार करें होममेड केमिकल फ्री आर्गेनिक बॉडी लोशन।
pinks tea - August 12, 2020 1052 0 COMMENTS
नहाने के बाद हम अपनी स्किन केयर के लिए जिस प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं वो है बॉडी लोशन। इसका मुख्य काम नहाने के दौरान साबुन का इस्तेमाल करने के कारण शुष्क हो चुकी बॉडी को फिर से नर्म और कोमल बनाना होता है। त्वचा पर बॉडी वाश लोशन का प्रयोग त्वचा को मॉइश्चराइज करने, सॉफ्ट और स्मूद बनाने का कार्य करता है। साथ ही इसका प्रयोग त्वचा को पोषण देने का कार्य भी करता है। हालाँकि बॉडी वाश लोशन को लेकर कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इसका प्रयोग सिर्फ ड्राई स्किन वालों को ही करना चाहिए। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है नहाने के बाद बॉडी लोशन का प्रयोग हर टाइप की स्किन वालों को करना चाहिए। यह आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का कार्य करता है। हालाँकि इसका प्रयोग करना फायदेमंद है लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकलम युक्त बॉडी लोशन का लगातार प्रयोग स्किन पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसलिए कोशिश करें कि केमिकलम युक्त बॉडी लोशन की जगह घर पर ही होममेड नारियल तेल बॉडी लोशन का प्रयोग करें। आईये जानते हैं नारियल तेल बॉडी लोशन बनाने की विधि।
होममेड नारियल तेल बॉडी लोशन – Homemade Coconut Oil Body Lotion
सामग्री –
कोकोनट ऑयल- 1 कप
ताजा एलोवेरा जैल-1 चम्मच
विटामिन ई ऑयल- 1 चम्मच
एसेंशियल ऑयल
विधि –
सबसे पहले जमे हुए नारियल के तेल को हल्का गर्म कर पिघलाएं।
अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल या विटामिन ई का तेल मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ।
अब इसे मिक्सी में एक बार फिर ब्लेंड करें, ऐसा करने से यह और स्मूथ बनेगा।
इसे आपको तब तक ब्लेंड करना है जब तक सफेद रंग का टैक्सचर ना नजर आने लगे।
अब इसमें कुछ बूंदे एसेंशिंयल ऑयल की डालें। ये इसे एक अच्छी स्मैल प्रदान करती हैं।
आपका होममेड नारियल तेल बॉडी लोशन तैयार है।
अब इसे जार में भरकर रख लें।
रोजाना नहाने में इसका प्रयोग करें।
बॉडी लोशन के फायदे – Benefits of body lotion
हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। नारियल के तेल में विटामिन ए, ई, के और डी होने के साथ अमीनो एसिड होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इसके अलावा नारियल तेल में फ्री रेडिकल्स होते हैं जो त्वचा का लचीलापन बढ़ाते हैं।
होममेड चॉकलेट पेडीक्योर कैसे करें ? इसे करने के क्या फायदे होते हैं ?
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022