Beauty

सिर्फ स्किन को ग्लोइंग और जवां नहीं बनाता एवोकाडो फेसपैक, इसके हैं कई अन्य फायदे।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाना वाला एवोकाडो हमारी त्वचा के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। त्वचा के लिए आप एवोकाडो फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा के लिए एवोकाडो के फायदों की बात करें तो इनकी लिस्ट बहुत लम्बी है। यह त्वचा को हेल्दी बनाने, चेहरे पर ग्लो लाने, त्वचा को निखारने, एजिंग की समस्या दूर करने, स्किन टैन हटाने, पिम्पल्स की समस्या दूर करने जैसे आदि कई अन्य कार्य करता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की स्किन के लिए एवोकाडो के फायदे किसी चमत्कार से कम नहीं। आज के समय में भला कौन लड़की नहीं चाहती कि उसकी स्किन सबसे सुन्दर, ग्लोइंग और हमेशा जवां दिखे। इसके लिए हम चेहरे पर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग करते हैं। लेकिन केमिकलयुक्त इन उत्पादों का अधिकतम प्रयोग चेहरे पर साइडइफेक्ट्स भी डालता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर बने एवोकाडो फेसपैक का इस्तेमाल करें। घर पर बना यह आर्गेनिक एवोकाडो फेसपैक आपकी त्वचा से संबंधित अनेक परेशानियों को दूर करने का कार्य करता है। आईये जानते हैं घर पर एवोकाडो फेसपैक बनाने के कुछ तरीकों की विधि।

एवोकाडो फेसपैक
courtesy google

Contents

एवोकाडो फेसपैक – How to make avocado face mask at home in hindi

शहद, दूध और एवोकाडो फेसपैक –

सामग्री:

एवोकाडो (आवश्यकतानुसार)
दूध 1 बड़ा चम्मच
ऑर्गेनिक शहद 1 चम्मच

विधि :

इस फेसपैक को बनाने के लिए एवोकाडो लें, इसे दो बराबर भागों में काट कर मिक्सी में डालकर अच्छे तरह से ब्लेंड करें। ब्लेंड एवोकाडो को एक बॉउल में निकाल कर उसमें दूध और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएँ। 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप इसका प्रयोग हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं।

कीवी और एवोकाडो फेसपैक –

सामग्री:

एवोकाडो (आवश्यकतानुसार)
कीवी (आवश्यकतानुसार)
शहद एक चम्मच

विधि:

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कीवी और एवोकाडो लीजिए। फिर इनके गूदे को निकालकर एक ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर दें। इसके बाद इस मिश्रण को एक बॉउल में डालें फिर इसमें शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएँ। 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। हफ्ते कम से दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

एलोवेरा जेल और एवोकाडो फेसपैक –

सामग्री:

2 बड़े चम्मच एवोकाडो का गूदा
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

विधि :

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में एवोकाडो का गूदा डालें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अच्छे तरह से मिक्स हो जाने के बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएँ। अब इसके सूखने का इंतजार करें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 1-2 बार आजमा सकते हैं।

दही और एवोकाडो फेसपैक –

सामग्री:

1 एवोकाडो
2 चम्मच ताजा दही

विधि :

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को ब्लेंड करें। ब्लेंड एवोकाडो को एक बॉउल में निकालें और इसमें दही मिलाएं। अच्छी तरह से मिल जाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएँ। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहें दें। उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। इसका प्रयोग आप एक हफ्ते में दो-तीन बार इस कर सकते हैं।

चेहरे पर पार्लर जैसा निखार लाये घर पर बना एवोकाडो और ओट्स फेस स्क्रब।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                        

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *