Health

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अवश्य करें डिटॉक्स वाटर का सेवन, इन 3 तरीकों से करें तैयार।

आधुनिक लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिक पदार्थ बनने लगते हैं। अगर ये टॉक्सिक पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकलें तो आपको कई प्रकार की बीमारियां आ घेरती हैं। इसलिए इनका शरीर से बाहर निकलना अत्यंत जरूरी होता है। शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है डिटॉक्स वाटर का सेवन करना। यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का कार्य करते हैं। जिस कारण आप स्वस्थ्य और रोगमुक्त रहते हैं। इसलिए आज ही से अपने डाइट में डिटॉक्स वाटर को शामिल करें। इनको आप अपनी डाइट में जरूरत के मुताबिक शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बनाए जाने वाले डिटॉक्स वाटर की रेसिपी।

डिटॉक्स वाटर
courtesy google

Contents

डिटॉक्स वाटर : Detox water

हेल्दी हार्ट के लिए डिटॉक्स वाटर –

सामग्री:

1/2 संतरा
अदरक
1 लीटर पानी

विधि :

इसे बनाने की विधि बहुत आसान है सबसे पहले अदरक के टुकड़े को कद्दूकस करें। इसके बाद संतरे को बिना छिलका उतारे ही दो बराबर भागों में काटें। अब इन दोनों को पानी से भरे जार में डाल कर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख लें। आपका डिटॉक्स वाटर बन कर तैयार हो जाएगा। अब फ्रिज से निकाल कर इसका सेवन करें।

फायदे :

संतरा विटामिन-C का उच्च स्रोत होने के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके यह गुण हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद रहते हैं। अदरक की बात करें तो मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या को कम करने में सहयोग करता है।

डायबटीज और कैंसर के रोगियों के लिए डिटॉक्स वाटर –

सामग्री:

5 स्‍ट्रॉबेरी
1/2 खीरा
1 लीटर पानी

विधि:

सबसे पहले स्‍ट्राबेरी को महीन टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद खीरे को भी पतली स्लाइस में काट लीजिए। अब इन दोनों को पानी से भरे जार में डाल दीजिए। 15 मिनट तक इसे पानी में रहने दें। इसके बाद इस पानी का सेवन कर लीजिए।

फायदे:

यह डिटॉक्स वाटर एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में सूजन आदि की समस्या को कम करने का कार्य करता है। इसका सेवन डायबटीज रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है। साथ ही इसका सेवन कैंसर जैसी बिमारियों में करना भी फायदेमंद साबित होता है।

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए डिटॉक्स वाटर –

सामग्री:

2 नींबू (पतले-पतले स्लाइस)
1 लैवेंडर की टहनी
1 लीटर पानी

विधि:

इस तैयार करने के लिए सबसे पहले ग्लास जार में पानी डालें। इसके बाद इसमें नींबू और लैवेंडर को डाल दें। अब इसे फ्रिज में रख दें, करीब 1 घंटे बाद इसे फ्रिज से निकाल लें। आपका डिटॉक्स वाटर बन कर तैयार हो जाएगा।

फायदे:

नींबू विटामिन-सी का एक उच्च स्रोत होता है यह शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अलावा यह इम्युनिटी बूस्ट करने का कार्य भी करता है। साथ ही यह वजन करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद लैवेंडर तनाव को कम करने में मददगार है।

अक्षय भी करते हैं गोमूत्र का सेवन, जानिए गोमूत्र सेवन करने के जबरदस्त लाभ।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *