Beauty

मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान। जानिए आसान टिप्स में –

मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान…गर्मियों का मौसम समाप्ति की और है और मानसून की शुरुवात हो चुकी है। इस मौसम में हवा में नमी की मात्रा बड़ जाने के कारण पुरे बरसात के सीजन वातावरण में ह्यूमिडटी का माहौल बना रहता है। यही कारण है कि बरसात के दिनों में हमारी त्वचा हमे अधिक चिपचिपी महसूस होने लगती है और हमे अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है। आपने अक्सर ख्याल किया होगा कि बरसात के दिनों में घर से बाहर निकलने पर आपकी त्वचा कि चमक फीकी पड़ने लगती है ऐसा वातावरण मई मौजूद पॉल्यूशन, धूल और ह्यूमिडटी के कारण होता है इसलिए ये बेहद जरुरी है कि बरसात के सीजन में अपने चेहरे का खास ख्याल रखा जाये।

Contents

मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान –

चेहरे की सफाई –

बरसात के सीजन में चेहरे की सफाई करना अत्यंत जरुरी होता है मौसम की नमी आपके चेहरे की चमक को फीका कर देती है इसलिए अपने चेहरे को स्क्रब जरूर करना चाहिए ये आपके चेहरे में उपस्थित पोर्स की सफाई के लिए अति आवश्यक होता है। चेहरे की सफाई के लिए आप बाजार में बिकने वाले किसी भी अच्छी कम्पनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मानसून त्वचा ध्यान
courtesy google

गर्मियों में त्वचा को फ्रेश रखने के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स

मॉइस्चराइजर का प्रयोग –

अधिकांशतः देखा गया है कि मानसून के मौसम में लोग मॉइस्चराइजर क्रीम का उपयोग करने से घबराते हैं किन्तु ऐसा कतई नहीं है बरसात के मौसम में मॉइस्चराइजर का प्रोयग आपकी स्किन की टोन को मेंटेन रखता है साथ ही उसे जरुरी पोषण भी प्रदान करता है ।

मानसून त्वचा ध्यान
courtesy google

खूब पानी पियें –

पानी पीना अच्छे सवास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होता है। पानी शरीर को डिहाइड्रेड होने से बचता है साथ ही शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को भी बाहर निकलने का काम करता है। इसलिए गर्मियों और मानसून के मौसम में पानी अधिक से अधिक जरूर पियें।

सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने पीने का रखें विशेष ध्यान।

एंटीबैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल –

बरसात के सीजन में हमरी त्वचा को सबसे ज्यादा खतरा होता है बाहरी परजीवियों से क्योकि इन दिनों होने वाली अत्यध्कि नमी हमारे स्किन पोर्स को बंद कर देती हो और धीरे – धीरे वहाँ बैक्टीरिया पनपने लगते हैं इसलिए बरसात के दिनों में एंटीबैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें।

मानसून त्वचा ध्यान
courtesy google

बारिस में भीगने से बचे –

बरसात के समय में अक्सर लोग बारिस को देख मौज मस्ती में आकर बारिस के पानी में भीगने का लुप्त उठाने लगते हैं लेकिन कई बार यही मौज मस्ती भारी भी पड़ जाती है और सर्दी, जुकाम, बैक्टीरियल इन्फेक्शन या बुखार आदि समस्याओं का सामाना करना पड़ जाता है।

चेहरे पर चन्दन फेस पैक लगाने के हैं अनेक फायदे। क्या आपने भी आजमाए ?

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें. 

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *