Lifestyle

चूहा भगाने का घरेलू उपाय : chuha bhagane ke tarike

Chuha bhagane ke upay…घर में अगर चूहा घुस जाये तो सबसे बड़ी समस्या होती है चूहे को घर से भगाने की, घर से चूहा भगाने के लिए हम अनेक उपाय भी करते हैं। घर छोटा हो या बड़ा अगर घर में चूहे घुस जाये तो मुसीबत का सबब बन जाते हैं। घर में चूहे हो तो वह आपके किचन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। किचन में मौजूद अनाज, खाने-पीने का सामान सहित ये लगभग सभी खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचाने वाला प्राणी है। (Chuha bhagane ke upay) चूहे को घर से भगाना बेहद ही आवश्यक हो जाता है। चूहा सिर्फ आपके किचन के लिए ही नहीं बल्कि घर की अलमारी, स्टोर रूम आदि के लिए भी किसी खतरे से कम नहीं होता। कई बार यह हमारी अलमारी में घुस जाते हैं और कपड़ों को कुतर कर खराब कर दते हैं।

(Chuha bhagane ke upay) घर से चूहा भगाना इसलिए भी बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इन से प्लेग जैसी जानलेवा बीमारी होने की भी सम्भावना बनी रही है। इसके आलावा यह नाकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं जो आपके घर के लिहाज से अच्छी नहीं मानी जाती। चूहे आपके घर में मल, मूत्र का भी त्याग कर देते हैं जो कि अनेक प्रकार के संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपके घर में भी चूहे मौजूद हैं तो जल्द से जल्द उन्हें (Chuha bhagane ke upay) घर से भगाने के उपाय कर लीजिए।

घर से चूहा भगाने
courtesy google

Contents

घर से चूहा भगाने के उपाय – how to get rid of rats naturally at home in hindi

पुदीना तेल है चूहा भगाने का तरीका –

घर से चूहा भगाने के लिए पुदीने का प्रयोग करें। इसकी गंध बहुत तीव्र होती है जो चूहों को कतई रास नहीं आती। अगर आप भी घर में चूहे के आतंक से परेशान हैं तो पुदीना तेल का प्रयोग करें। इसकी तेज गंध चूहों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है और उनका दम घुटने लगता है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ी सी रुई लजिए इसे पुदीने के तेल में भीगा कर उस जगह पर रख दें जहाँ से चूहा घर में प्रेवश कर रहा हो। ऐसी सभी जगहों को चिन्हित करें और सभी जगहों पर पुदीने के तेल में भीगी हुए रुई को रख दें, चूहा घर से भाग जायेगा।

प्याज का प्रयोग है चूहा भगाने का तरीका –

घर से चूहा भगाने के लिए प्याज का प्रयोग भी कर सकते हैं, इसकी गंध तेज होती है जो चूहों को पसंद नहीं आती। इसका प्रयोग करना बेहद आसान होता है। एक मध्य आकर का प्याज लीजिए उसे चार टुकड़ों में काट कर जिन जगहों से चूहा आपके घर पर प्रवेश कर रहा है वहां रख दीजिए। इसकी गंध सूंघकर चूहा खुद ही भाग जायेगा।

शुद्ध और ताजी हवा के लिए इन एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स को अपने घर में जरूर लगाएं।

तेजपत्ता का प्रयोग है चूहा भगाने का तरीका –

घर से चूहा भगाने के लिए आपके किचन में मौजूद तेज पत्ता भी काम आ सकता है। तेजपत्ते की की गंध मीठी होती है जो चूहों को अपनी और आकर्षित करती है। नतीजन चूहे इसकी और खीचें चले आते हैं और जब वो इसे खाते हैं तो यह उनके गले में फस जाता है जिससे कई बार चूहे की मौत तक हो जाती है। अपने घर में मौजूद हर उस जगह पर तेज पत्ता रख दें जहाँ से चूहा घर में प्रवेश कर रहा हो।

लाल मिर्च का प्रयोग है चूहा भगाने का उपाय –

घर से चूहा भगाने के लिए अपने किचन में मौजूद लाल मिर्च का उपयोग भी कर सकते हैं। अपने घर में मौजूद हर उस जगह पर लाल मिर्च तोड़कर रख दें जहाँ से चूहा घर में प्रवेश कर रहा हो, इसकी खुसबू से चूहे साँस नहीं ले पाते और दम तोड़ देते हैं। चूहे भागने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

ये हैं मच्‍छर भगाने वाले 10 घरेलू पौंधे, इनके बारे में जरूर जानिये।

बाल का प्रयोग है चूहा भगाने का उपाय –

क्या आप जानते हैं घर से चूहा भगाने के लिए आप अपने बाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को चूहे के बिल के समीप रख दीजिये, अगर चूहा बाल खा ले तो यह उसके गले में फस जातें हैं जो की चूहे की मौत का कारण बनते हैं।

Chuha bhagane ka asan tarika : गाय का गोबर –

घर से चूहे भगाने में गाय का गोबर भी काफी कारगर रहता है। गाय के गोबर को चूहे के बिल के पास रख दें, यदि चूहा इसे खाता है तो उसे उलटी और दस्त जैसी समस्या हो जाती है जिस के कारण उसकी मौत तक हों जाती है।

चमकाएं पुराने कांच के बर्तन को फिर से नये जैसा, अपनाएं ये टिप्स।

Chuha bhagane ka asan tarika : चूहेदानी –

चूहेदानी का प्रयोग अक्सर आपने घर पर चूहे पकड़ने के लिए किया ही होगा। बाजार में दो तरीके की चूहेदानी मिलती हैं स्टिकी ट्रैप (Sticky trap) और स्नेप ट्रैप (Snap trap) आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी चूहेदानी का प्रयोग कर सकते हैं।

Chuha bhagane ka asan tarika : बिल्ली –

जैसा की हम सभी जानते हैं कि बिल्ली और चूहे में 36 का आंकड़ा होता है। घर में घर चूहों कि समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो बिल्ली पाल लीजिए, उसके बाद आप चूहों की टेंसन लेना छोड़ देंगे। जिस घर में बिल्ली होती है चूहा उस घर में कदम रखने से भी डरता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *