Lifestyle

Makkhi bhagane ka upay : जानिए घर से मक्खी भगाने के टिप्स के बारे में।

Makkhi bhagane ka upay…गर्मी के सीजन की शुरुवात के साथ घर में मक्खियों का आगमन भी शुरू हो जाता है। लाख कोशिस करने के बावजूद ये हमारे घर में प्रवेश कर जाती हैं। आप चाहे कितने ही बड़े शहर या फिर दूर दराज के किसी गावं में ही क्यों न रहते हो मक्खियों के आतंक से आप बच नहीं सकते। मक्खियाँ अक्सर गंदगी वाली जगह पर ज्यादा पनपती हैं। इन्हें गंदगी में रहना बेहद पसंद होता है जिस कारण यह अनेक प्रकार के बैक्टीरिया और अनेक बिमारियों की वाहक का काम भी करती हैं। इसलिए ये अत्यंत जरुरी है की समय रहते इन मक्खियों को घर से भगा दिया जाये। घर से मक्खी भगाने के लिए आप बाजार में मौजूद स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं, किंतु स्प्रे का जहर आपके लिए भी हानिकारक होता है। इसलिए घर से मक्खी भगाने के लिए घरेलू तरीकों को अपनाये। मक्खी भगाने के ये तरीके (Makkhi bhagane ka upay) आप के घर से मक्खी को भी भगाएंगे साथ ही इनका उपयोग करना स्वास्थ्य के लिहाज से शत प्रतिशत सुरक्षित रहता है। आईये जानते हैं घर से मक्खी भगाने के घरेलू उपायों के बारे में।

घर से मक्खी भगाने
courtesy google

Contents

घर से मक्खी भगाने के उपाय (Makkhi bhagane ka upay) – How to get rid of house fly home remedies in hindi

फ्लावर्स –

घर से मक्खी भगाने के लिए आप अपने बगीचे या घर के बाहर कुछ ऐसे पौंधे लगा सकते हैं जिन की त्रीव गंध मक्खियों को भगाने का काम करती है। इसके लिए आप अपने घर के चारों तरफ या बगीचे में इन पौंधो को जरूर लगाएं।
तुलसी
गेंदे का फूल
लैवेंडर
मिर्च
पुदीना

लाल मिर्च –

घर से मक्खी भगाने के लिए लाल मिर्च का प्रयोग करें। इसकी तेज महक मक्खियों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करती है। यदि मक्खियां मिर्च को सूंघती हैं तो उन्हें सांस लेने में मिर्च की खुसबू के कारण जलन होती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप लाल मिर्च का स्प्रे बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए 3 से 4 तीखी मिर्च लीजिये इन्हें मिक्सी में डालिये और इसमें एक कप पानी डालिये। अब मिक्सी में इन्हें अच्छी तरह से पीस लीजिये और इस मिर्च के पानी को एयर टाइट बोतल में डालकर 1 हफ्ते तक धुप दिखाईये। अब इसे स्प्रे बोतल में डाल कर मक्खियों पर स्प्रे करें।

घर पर कॉकरोच के आतंक से हैं परेशान, जानिए घर से कॉकरोच भगाने के टिप्स।

तुलसी –

घर से मक्खी भगाने के लिए तुलसी का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए तुलसी के कुछ पत्ते लीजिये। अब इनको हाथों से क्रश कर लीजिये। अब एक कप गर्म पानी करें और उसमें इन पत्तियों को कम से कम 30 मिनट तक डूबा दीजिये। अब इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर कर मक्खियों के ऊपर स्प्रे करें।

अदरक –

घर से मक्खियों को भगाने के लिए अदरक का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए 2 टेबल स्पून सूखा अदरक के पाउडर को 4 कप पानी के साथ मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में भर दें और मक्खियों के ऊपर इस स्प्रे का छिड़काव करें।

घर से चीटी भगाने के लिए क्या करें, जानिये इन आसान टिप्स की मदद से।

एसेंशियल ऑयल्स –

घर से मक्खियों को भगाने के लिए एसेंशियल ऑयल्स का प्रयोग करें। इन ऑयल्स की तीव्र गंध मक्खियों को भगाने का काम करती हैं। आप इस तरीके का प्रयोग करने के लिए लौंग के तेल, थाइम ऑयल, पेपरमिंट ऑयल, लेमनग्रास ऑयल और सिनेमन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में 2 कप पानी डालें और 12 से 15 बूंद किसी भी एसेंशियल ऑयल की डाल कर मक्खियों के ऊपर स्प्रे करें।

एप्पल साइडर विनेगर और यूक्लिप्ट्स आयल –

घर से मक्खी भगाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर और यूक्लिप्ट्स आयल का भी प्रयोग कर सकते हैं, इसके लिए एक स्प्रे बोतल में ¼ कप विच हेज़ल, ¼ कप एप्पल साइडर विनेगर और यूक्लिप्ट्स आयल की 60 बूंदे डालिये और इन सब को बोतल में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मक्खियों के ऊपर इस स्प्रे का छिड़काव करें।

घर के फर्नीचर में लगे दीमक की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं, जानने के लिए पढ़े।

यूवी ट्रैप –

आपने अक्सर देखा होगा होटल, रेस्त्रां वाले मक्खियों को मारने के लिए यूवी ट्रैप का प्रयोग करते हैं। ये यूवी ट्रैप आप को बाजार में आसानी से मिल जायेगा। इसे प्रयोग करना भी बेहद आसान होता है। इसे आप घर के किसी भी कोने पर रख कर इलेक्ट्रिसिटी से कनेक्ट कर दीजिये। इससे निकलने वाली लाईट मक्खियों को अपनी और आकर्षित करती है। और जैसे ही मक्खियां लाईट पर बैठती हैं मर जाती हैं।

विनेगर ट्रेप –

घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप विनेगर ट्रेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए विनेगर और बर्तन धोने के साबुन को मिक्स कर एक जार में डालें और इसमें थोड़ा सा पानी भर दीजिये। मक्खियां विनेगर की तरफ खींची चली आती हैं और साबुन का झाग उनको डुबाने का काम करता है।

घर से चूहे भगाना चाहते हैं, आज ही अपनाएं चूहा भागने के ये कारगर घरेलू नुस्खे।

इलेक्ट्रॉनिक रैकेट –

घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप मच्छर मारने के लिए प्रयोग किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक रैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि इससे मक्खी मारना मच्छर मारने जितना आसान नहीं होता और मक्खी मारने में समय भी ज्यादा लगता है। इसके लिए आपको काफी एकाग्रता की जरूरत पड़ती है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Makkhi bhagane ka upay

One thought on “Makkhi bhagane ka upay : जानिए घर से मक्खी भगाने के टिप्स के बारे में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *