
मन को वश में कैसे करें…मन बड़ा चंचल होता है, कहते हैं कि अगर आपने मन को अपने कंट्रोल में कर लिया तो समझिये की आपने अपने शरीर, इन्द्रियों के ऊपर भी विजय प्राप्त कर ली और साथ ही इस संसार में चली आ रही मोह, माया, आडम्बर, और झूठी शानों शौकत से भी खुद को परे कर लिया या दूसरे शब्दों में कहा जाये तो इंसान इस भौतिक दुनिया में सिर्फ अपने मन के कभी न भरने वाले लालच के करण ही झूठी शानों शौकत एवं आडंबरों के पीछे पूरी जिंदगी भागता रहता है फिर भी कभी अपने मन को तृप्त नहीं कर पाता हमेसा और ज्यादा की चाहत मृत्यु काल तक उसका पीछा नहीं छोड़ती।

courtesy google
Contents
मन को वश में कैसे करें –
ये एक ऐसा प्रश्न है जो की आदि काल से हर किसी को परेशान करता है और इसके हमे अनेक उदाहरण भी देखने को मिल जातें हैं एक बार की बात है अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से कहा –“हे प्रभु इस मन पर वश करना तो वायु को वश में करने से भी कहीं अधिक कठिन है” इस पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा हाँ इस मन पर वश करना बहुत कठिन तो है किन्तु नित्य अभ्यास और वैराग्य से इस मन पर वश किया जा सकता है।
वहीं गौतम बुद्ध ने भी मन को वश में करने हेतु कहा था कि “अच्छे स्वास्थ्य का आनंद, परिवार में ख़ुशी और शांति के लिए किसी भी व्यक्ति को अनुशासन बनाये रखने और मन पर काबू रखने की बहुत ज़रुरत होती है।”
मेडिटेशन –
प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि मुनियों ने मन को वश में करने के लिए जो पद्धति अपनाई है वो है मेडिटेशन। यह एक ऐसी कला है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने मन को वश में कर सकता है किन्तु इस कला में निपूर्ण बनने के लिए कई दिन और महीने लग जाते हैं। इसके लिए जरूरत होती है एक ऐसे एकांत और शांत वातावरण कि जहाँ आप नित्य ध्यान लगाने की प्रेक्टिस कर सकें। हालाँकि इस कला में निपूर्ण होने में काफी समय लगता है लेकिन नित्य अभ्यास के चलते आप इस पर कला में निपूर्ण हो जाते हैं।
सुबह जल्दी उठने के लिए आज ही से अपनाएं इन अहम टिप्स को।
अपने कार्य से करें प्रेम –
आपने अक्सर इस बात का ध्यान दिया होगा कि अगर आप कोई काम बिना मन के या जबरदस्ती करते हैं तो लाख कोशिस करने के बावजूद आपका वो काम सफल नहीं हो पता या फिर अधूरा ही रह जाता है लेकिन ठीक इसके विपरीत आप जो काम मन लगा कर करते हैं वो समय से पूर्ण बिना किसी रूकावट के बड़ी आसानी से पूरा हो जाता है। इसलिए अपने जीवन में कोई भी काम करें उसे पूरा मन लगा कर करें और ऐसा करने के लिए आपको अपने उस कार्य से प्रेम करना पड़ेगा। काम के प्रति आपका यही प्रेम आपको सफलता भी दिलाएगा।
मन को अपने कंट्रोल में करें –
मन का स्वभाव हमेसा से हिनकाफी चंचल रहा है इसलिए मन हमेसा भटकता रहता है। जब कभी भी आप का मन किसी अनावश्यक कार्य के लिए भटके तो अपने आप से पूछिए क्या वाकई मुझे ये काम करना चाहिए? क्या वाकई ये काम मेरे लिए लाभप्रद साबित होगा? अगर आपका दिल और दिमाग इसके लिए गवाही नहीं दे रहा तो ऐसे काम को कभी मत कीजिये। हालंकि ये निर्णय लेना अपने मन को मारने के बराबर होगा किन्तु ध्यान रखिये आपका यही निर्णय आपको आपके चंचल मन पर विजय पाने का काम भी करेगा।
क्या आप जानते हैं हसना भी है जरुरी। पढ़िए हसने के सवास्थ्य लाभ।
मन को रखें शांत –
मन को अपने वश में करने के लिए मन को शांत रखना सबसे अच्छा और सरल उपाय है। अधिकांशतः यह देखा गया है हम अपने मन में उतने वाली त्रीव इच्छाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं या फिर कभी कभी कुछ ऐसी परिस्थितियां हमारे सामने उभकर आती हैं जिनमें हम भावनाओं या फिर क्रोध में अपने आप पर काबू नहीं रख पाते हैं और कुछ ऐसा काम कर जाते हैं जिसके लिए सारी उम्र पछतावा होता है इसलिए परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हमे शांत बने रहना है और सिर्फ मन ही नहीं अपितु अपने दिमाग से सोच कर ही अगला कदम उठाना चाहिये।
मोह,माया, विलासता का करें त्याग –
आज के समय में हर कोई व्यत्ति चाहे वो कितना ही अमीर या गरीब ही क्यों न हो, अपनी सारी जिंदगी वो मोह,माया और विलासता के पीछे ही भागते रह जाता है। मन को काबू में कर उस पर विजय पाने का सबसे बड़ा हथियार है मोह,माया, विलासता का त्याग करना जो व्यत्कि अपने जीवन में इन तीनों का त्याग देता है वही व्यक्ति अपने मन का अपने वश में कर सकता है और अपने जीवन का सफल बना सकता है।
बहुत देर तक हैडफोन लगाकर करते हैं मोबाइल का उपयोग तो इसे जरूर पढें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022