Lifestyle

How To Check Purity of Desi Ghee in hindi : घी असली है या नकली कैसे पता लगाएं।

How To Check Purity of Desi Ghee in hindi…कहीं आप भी नकली घी तो नहीं खा रहे? क्या आपका 100 % घी शुद्ध और मिलावट है। घी असली है या नकली कैसे पता लगाएं? इस तरह के कई प्रश्न लोगों के मन में घी खरीदते समय अक्सर आते रहते हैं। जैसा कि हम जानते हैं, डेयरी प्रोडक्ट्स में घी एक ऐसा उत्पाद है जिसका उपयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। मार्केट में घी की हमेशा से अच्छी मांग देखने को मिलती है। आज कई कंपनियां ऐसी हैं जो घी का उत्पादन कर रही हैं। मौजूदा समय में मार्केट में लोकल से लेकर ब्रांडेड तक कई कंपनियों द्वारा बनाया गया घी आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। इसके अलावा लोकल मार्केट में मौजूद डेयरी में आपको खुला घी आसानी से मिल जाता है। ऐसे में यह पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि बाजार में मिलने वाला घी असली है या नकली? यदि आप भी असली और नकली घी में फर्क करना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ख़ास होने वाला है। आज हम जानेंगे घी असली है या नकली (How To Check Purity of Desi Ghee in hindi) कैसे पता लगाएं?

घी असली है या नकली
courtesy google

Contents

घी असली है या नकली कैसे पता लगाएं – How To Check Purity of Desi Ghee in hindi.

गर्म करके पता लगाएं –

घी में मिलावट का पता लगाने के लिए आप एक चम्मच घी को किसी बर्तन में डालकर गर्म करें। यदि घी पिघलकर गहरे भूरे रंग में बदल तो इसका मतलब यह शुद्ध है। लेकिन यदि इसे पिघलने में बहुत अधिक समय लगे और इसका रंग हल्का पीला नजर आए तो इसका मतलब घी में मिलावट की गयी है।

नमक का प्रयोग –

घी की शुद्धता का पता लगाने के लिए आप नमक से इसका टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में दो चम्मच घी, 1/2 चम्मच नमक और 1 चुटकी हाइड्रोक्लोरिक एसिड को परस्पर मिलाना होगा। इसके बाद इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अलग रखकर छोड़ दें। समय पूरा हो जाने के बाद मिश्रण को चैक करें। यदि आपके घी ने रंग नहीं बदला है तो यह शुद्ध है लेकिन यदि इसने अपना रंग बदल लिया हो तो यह नकली हो सकता है।

ये तरीके बताएँगे पनीर असली है या नकली।

आयोडीन का प्रयोग –

घी असली है या नकली यह पता लगाने के लिए आप आयोडीन का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा पिघला हुआ घी लीजिए और फिर इसमें थोड़ा सा आयोडीन सोल्यूशन मिला दें। ऐसा करने पर यदि इसका रंग बदल कर भूरे से बैंगनी हो जाए, तो इसका मतलब घी में स्टार्च की मिलावट हो सकती है।

हाथ की हथेली से टेस्ट –

घी की शुद्धता की पहचान करने के लिए थोड़े से घी को अपनी हथेली में रखें। यदि यह पिघलना शुरू हो जाए तो इसका मतलब यह मिलावट रहित घी है। इसके अलावा यदि घी हाथ की हथेलियों में रगड़ते ही जमने लगे और उसमे से खुसबू आना बंद हो जाए तो वह नकली हो सकता है।

बेसन असली है या नकली ऐसे करें मिलावट की पहचान।

पानी से टेस्ट करें –

घी असली है या नकली यह पता लगाने के लिए आप पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालें। यदि घी पानी के ऊपर तैरने लगे तो इसका मतलब वह असली है। लेकिन यदि घी गिलास के तले में बैठ जाये तो वह मिलावटी माना जाएगा।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *