Beauty

सर पर मेहँदी लगाने की सोच रहे हैं तो, मेहँदी लगाने से पहले जरूर जानें ये बातें।

आज के समय में बालो का बढ़ती उम्र में सफेद हो जाना बहुत ही आम समस्या बनते जा रही है। इसके अनेक कारण हैं जैसे सही तरह का पौष्टिक भोजन न लेना, बालों में तरह तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करना इन सभी कारणों से सफेद बाल होने के खतरा बड़ जाता है। अगर हमारे सर में बाल नहीं होंगे तो हमारी खूबसूरती बदसूरती में बदल सकती है इसलिए जब भी आप सर में  मेहँदी लगाने की सोचें तो ये जान लें की कैसे मेहँदी लगाएं जाये और उसमे ऐसा क्या मिलाएं जिससे रंग ज्यादा निखार के आए और आपके बालो में चमक बनी रहे। अगर आपके भी बाल सफेद हो चुके हैं और आप  मेहँदी लगाने की सोच रहे हैं तो मेहँदी लगाने से पहले कुछ बाते जरूर जान लीजिये।

*अगर आप मेहँदी लगा के ज्यादा रंग लाना चाहते हैं तो आप अपने बालो की लम्बाई के अनुसार मेहँदी लीजिये और थोड़ी सी चाय पत्ती को पानी में उबाल कर छान लें और मेहँदी में मिक्स कर ले और फिर उसको अपने बालो में 2-3 घंटे के लिए रख दें और धो लें इससे रंग काफी अच्छा आएगा लगाएं आपके बाल में चमक आ जाएगी।

*अगर आपको बालो में काला रंग लाना है तो आप या तो काली मेहँदी लगाएं या फिर लाल मेहँदी को लोहे की कड़ाई में घोल के रखें इससे आपके बालो में कल रंग आ जाएगा।

बालों में नेचुरल हिना मेहँदी कैसे लगाएं….पढ़े रिपोर्ट।

*अगर आपको बालो का रंग लाल की जगह मजैंटा लाना है तो मेहँदी में गुड़हल के फूल को पीस कर मेहँदी में मिलाए और लगा लें।

*जब भी आप मेहँदी लगाने की सोच रहे है तो मेहँदी में एक कपूर और मेथी पीस कर कर लगाएँ इससे आपके बाल सफेद होना बंद हो जायेंगे।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “सर पर मेहँदी लगाने की सोच रहे हैं तो, मेहँदी लगाने से पहले जरूर जानें ये बातें।

  • Spot on with this write-up, I truly feel this site needs a great deal more attention.
    I?ll probably be back again to see more,
    thanks for the info!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *