
वन साइडेड लव (एक तरफा प्यार) जी हाँ लेकिन क्या ये वन साइडेड लव वास्तव में ये प्यार ही होता है। आमतौर पर देखा गया कि ऐसी स्थिति में इंसान अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पता है। और एक ऐसे इंसान के प्यार में पागल रहने लगता है जिसे ये पता तक नहीं होता की उसे कोई हद से ज्यादा प्यार करने लगा है। शोध दर्शाते हैं कि वन साइड लव में पड़ने वाले शख्स को जितनी जल्दी हो सके इसके आखिरी पड़ाव पर पहुंचने की कोशिस करनी चाहिए। वर्ना कई मामलों में ये काफी घातक साबित हो सकता है।
अगर आपको भी किसी से वन साइडेड लव (एक तरफा प्यार) है तो एक बार इसे जरूर पढ़े–

courtesy google
जिससे प्यार हो उसको अपना दोस्त बना लें –
अगर आपको कोई बहुत पसंद है और आपको उससे वन साइडे लव होने लगा हो तो आपके लिए बेहतर यही रहेगा की पहले उससे दोस्ती करने की कोशिस करें। ऐसा करने पर आपको उसके साथ ज्यादा बातें करने, उसको जानने साथ ही उसके साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि आपको उसके करीब तो आएंगे ही साथ ही उसके साथ एक अच्छा तालमेल बिठाने मैं भी कामयाब हो पाएंगे I ऐसा करने से आपको भी ये अंदाजा लग जयेगा की वो आपको पसंद कर रही है या नहीं।

courtesy google
अगर हो गया हो वन साइडेड लव तो प्यार का इजहार करने में देरी न करें –
अगर आपको किसी से वन साइडेड लव हो गया है तो उसे अपने प्यार का इजाहर करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, कहने का मतलब है आपको अपने दिल की बात उसे बतानी पड़ेगी।
क्योकि कई बार ऐसा भी होता है की आपका पार्टनर चाहता है, आप उसे अपने प्यार का कोई इशारा दें लेकिन आप सकोंच के कारण ऐसा करने में असफल रहते हैं I और सामने वाले को लगता है शायद आपको उससे प्यार है ही नहीं I

courtesy google
वन साइडेड लव में सपने बुनना छोड़ दें –
रिसर्च बताती हैं कि कई बार ऐसा भी होता जो हमे पसंद आता है उसके बारे में हम मन ही मन ख्वाब बुनने लगते हैं। कभी कभी ऐसा प्यार बहुत खतरनाक भी साबित हो जाता है, और इसके कारण आप हिन् भावना से ग्रस्त रहने लगते हैं और डिप्रेशन में चले जाते हैं है। इसलिए जब तक यह न कन्फर्म हो जाए कि वह भी आपसे प्यार करता या करती है, आप उसे लेकर सपने न देखें। बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द बात करके यह पता कर लें कि उसे भी आपसे प्यार है या नहीं।

courtesy google
वन साइडेड लव मैं जरूरत से ज्यादा आशावादी न बने-
कई लोग अपने वन साइडेड लव को लेकर कुछ ज्यादा ही आशावादी हो जाते हैं लेकिन जब उनको सामने से नेगेटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो उन अपर तो मानो दुखो का कोई पहाड़ ही आ गिरता है । ऐसे में आपको जरुरत होती है अपने अंदर की हिम्मत को पहचानने की। अगर कोई आपके प्यार को ठुकरा दे तो निराश न होएं। जिंगदी में आपको आगे कई मौके मिलेंगे और आपको आपका सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।

courtesy google
वन साइडेड लव में कभी जबरदस्ती न करें –
जैसा कि हम सब जानते है प्यार कोई जबरदस्ती करने वाली चीज़ नहीं होती या तो अपने आप हो जाता है । इसलिए अगर आप किसी से वन साइडेड प्यार करते हैं तो उस पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव या जबरदस्ती कर के अपने से प्यार करने के लिए हामी ना भरवाएं।

courtesy google
वन साइडेड लव को लालच देकर करीब लाने कि कोशिस ना करें –
माना जाता है कि किसी का प्यार इस संसार का सबसे बड़ा सुख है। इसलिए अगर आपको किसी से वन साइडेड लव हो और वो आपके प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दे तो उसे लालच देने की कोशिश कभी न करें। क्योकि लालच देकर पाया गया प्यार सिर्फ चंद दिनों का ही होता है. जो कि बाद में आपके लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसलिए ऐसे लोगो से प्यार करने से बचें।
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े:-
इंस्टाग्राम लिंक–https://www.instagram.com/pinkstea/?hl=en
फेसबुक लिंक –https://www.facebook.com/Pinkstea55/
पिंटरेस्ट लिंक–https://in.pinterest.com/pinktea555/
ट्विटर लिंक –https://twitter.com/pinkstea2
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022