Health

Homemade mouthwash in hindi : होममेड माउथवॉश बनाने की विधि।

Homemade mouthwash in hindi…शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ हमें ओरल हेल्थ का भी विशेष ध्यान रखा चाहिए। ओरल हेल्थ में बरती गयी लापरवाही दातों व मसूड़ों से जुडी अनेक समस्याओं को जन्म देने का कार्य करती है। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए आप होममेड माउथवॉश का प्रयोग कर सकते हैं। घर पर बना यह माउथवॉश ओरल हेल्थ का ध्यान रखता है। साथ ही यह दांतों एवं मसूड़ों को सड़न आदि की समस्या से बचाता है। इसके अलावा होममेड माउथवॉश का प्रयोग सांसों की दुर्गंध की समस्या को भी दूर करता है। आईये जानते हैं ओरल स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए घर पर होममेड माउथवॉश (Homemade mouthwash in hindi) कैसे बनाया जा सकता है?

होममेड माउथवॉश
courtesy google

Contents

होममेड माउथवॉश बनाने की विधि – Homemade mouthwash in hindi.

दालचीनी और लौंग से बनाएं माउथवॉश –

यदि आप सांसों की दुर्गंध से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रहें हैं तो आप घर पर दालचीनी और लौंग का प्रयोग कर माउथवॉश तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में 12 से 15 बूंद लौंग एवं दालचीनी के तेल को डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर माउथवॉश की तरह इसका प्रयोग करें। इसका नियमित प्रयोग दांतों को सड़न और दर्द की समस्या से बचाता है। साथ ही यह सांसों की दुर्गंध की समस्या को भी दूर करता है।

बेकिंग सोडा से बनाये होममेड माउथवॉश –

बेकिंग सोडा का प्रयोग भी आप घर पर माउथवॉश बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। उसके बाद इसे पानी में अच्छी तरह से मिलाएं और इस पानी का इस्तेमाल होममेड माउथवॉश की तरह करें। यह सांसों की दुर्गंध को दूर करने वाले कारगर माउथवॉश की तरह कार्य करता है।

घर पर माउथवॉश तैयार करने की विधि : How To Make Mouthwash At Home In Hindi.

टी ट्री ऑयल और पुदीना ऑयल से बनाएँ माउथवॉश –

ओरल हेल्थ जा ध्यान रखने के लिए आप टी ट्री ऑयल और पुदीना ऑयल को मिलाकर भी माउथवॉश बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी लें और उसमें 8 से 10 बूंदे पुदीना ऑयल और टी ट्री ऑयल डालें। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इन्हें अच्छी तरह से मिला लें आपका माउथवॉश बनकर तैयार है। इसका प्रयोग सांसों की बदबू, दांतों के दर्द और सड़न से राहत दिलाता है।

सेब सिरका –

एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग भी आप ओरल स्वास्थ्य के लिए भी कर सकते हैं। यह नेचुरल मॉउथवॉश की तरह कार्य करता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कप गर्म पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। आपका माउथवॉश बनकर तैयार हो जायेगा। यह दांतों में मसूड़ों और सूजन की समस्या को कम करने का काम करता है।

Sanso Ki Badboo Ka Ilaj : सांसों की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *