Beauty

काजल लगाने के फायदे और नुकसान (Kajal lagane ke fayde) – Homemade kajal benefits in hindi.

Kajal lagane ke fayde… काजल की बात करें तो इसकी गिनती उन कुछ चुनिंदा मेकअप समाग्री में होती है जो लगभग हर लड़की के मेकअप किट में जरूर मौजूद होते हैं। इसका प्रयोग महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए करती हैं। आंखों पर काजल लगाने के फायदे की बात करें तो यह आंखों की सुंदरता पर चार चाँद लगाने के लिए जाना जाता है। मौजूद समय में आपको बाजार में कई ब्रांड के काजल बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन ये सभी काजल हानिकारक केमिकल्स का प्रयोग करके बनाये जाते हैं। इसलिए लम्बे समय तक लगातार इनका उपयोग करना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे रेडीमेट काजल की जगह घर पर बने काजल का उपयोग करें। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं आंखों पर होममेड काजल लगाने के फायदे (homemade kajal benefits in hindi) और नुकसान से जुडी जानकारियाँ।

काजल लगाने के फायदे
courtesy google

Contents

काजल लगाने के फायदे (Kajal lagane ke fayde) – Homemade kajal benefits in hindi

Kajal lagane ke fayde : आंखों की खूबसरती बढ़ाये –

आंखों पर काजल का प्रयोग इनकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। यह पलकों को घना काला रंग देता है जिससे आंखें और अधिक सुंदर दिखने लगती हैं। इसके अलावा यह आंखों को हाईलाइट भी करता है और आपकी खूबसूरती पर चार चाँद लगाने का कार्य करता है।

Kajal lagane ke fayde : आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करे –

जैसा की हम सभी जानते हैं, काजल का मुख्य प्रयोग आखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेदिक तरीके से बनाये गए काजल का प्रयोग आंखों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य भी करता है। इस पद्धति से तैयार किये जाने वाले काजल में चांदी और पीतल का प्रयोग होता है जो आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में सक्षम होता है।

विटामिन ई का स्रोत –

आंखों पर होममेड अरंडी के तेल, बादाम का तेल और ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर बनाये गए काजल लगाने के फायदे की बात करें तो यह विटामिन ई का अच्छा स्रोत होने के कारण आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। यह पलकों को गहरा काला रंग प्रदान करने के साथ उन्हें घना बनाने का काम भी करता है। इसके अलावा आंखों की थकान दूर करने का काम भी करता है।

आँखों पर मैग्नेटिक आईलैशेज का इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

एंटी बैक्टीरियल –

होममेड हर्बल काजल में कॉपर मौजूद होता है जिसमे एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह आंखों को संक्रमण और इंफेक्शन के खतरे से बचाता है। इसके अलावा यह आई मसल्स को भी मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है।

आंखों को रखे तरोताजा –

आंखों पर होममेड काजल लगाने के फायदे की बात करें तो इसका प्रयोग आंखों से स्ट्रेस और थकान को दूर कर उन्हें रिलेक्स पहुँचता है। जिससे आपको आंखों में काजल लगाने के बावजूद ताजगी महसूस होती है। इस तरह का होममेड काजल कपूर से तैयार किया जाता है।

रवीना ने शेयर किया आंखों की थकावट और डार्कसर्कल को हटाने का नुस्खा।

आंखों की करे सफाई –

आंखों में घर पर बना या हर्बल काजल लगाने के फायदे आंखों की सफाई करने का कार्य भी करते हैं। इसका प्रयोग डार्क सर्कल को दूर करने का काम भी करता है। इसमें प्रयोग किये जाने वाला शुद्ध देशी घी आंखों से स्ट्रेस और थकावट को दूर करने का काम करता है। साथ ही यह आंखों में जमा होने वाली अशुद्धियों को भी दूर करने का काम करता है। इसका प्रयोग आंखों को संक्रमण की समस्या से बचाने के लिए भी जाना जाता है।

आई इरिटेशन को करे दूर –

जहाँ रेडीमेड केमिकलयुक्त काजल का प्रयोग करने पर कई बार आंखों में आई इरिटेशन की समस्या देखी जाती है। वहीं इसके विपरीत हर्बल और होममेड काजल का प्रयोग करने से इस प्रकार की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आई इरिटेशन की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं।

आँखों में काजल लगाने के नुकसान – Aankhon mein kajal lagane ke nuksan

  • आँखों में ड्राइनेस की समस्या हो जाना।
  • आंखों में जलन हो जाना।
  • आँखों में एलर्जी हो जाना।
  • आँखों में फोड़े या फुंसी की समस्या हो जाना।
  • आँखों से पानी आना।

(Home remedies for increasing eyesight) आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *