Beauty

Homemade grapefruit face mask in hindi : घर पर चकोतरा फेस मास्क बनाने की विधि।

Homemade grapefruit face mask in hindi…क्या आप जानते हैं स्वाद में खट्टा मीठा लगने वाला चकोतरा न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। स्किन से जुड़े इसके फायदे लेने के लिए आपको जरूरत होती है चकोतरा फेस मास्क की, जिसे घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। चकोरता के फायदे की बात करें तो इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके अलावा यह स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके साथ ही त्वचा को निखारने और उसकी चमक-दमक को बनाये रखने में भी यह अहम भूमिका निभाता है। आईये जानते हैं घर पर चकोतरा फेस मास्क (Homemade grapefruit face mask in hindi) बना कर कैसे आप इससे मिलने वाले फायदे ले सकते हैं।

चकोतरा फेस मास्क
courtesy google

Contents

घर पर चकोतरा फेस मास्क बनाने की विधि (Homemade grapefruit face mask in hindi) – Chakotra face mask in hindi.

दाग धब्बे हटाने के लिए चकोतरा फेस मास्क –

सामग्री :

एक पका हुआ चकोतरा

विधि –

सबसे पहले चकोतरा को छीलकर इसे मिक्सी में डालें। फिर इसे अच्छी तरह से पीस कर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे समेत गर्दन पर भी लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस फेस मास्क का प्रयोग स्किन से दाग-धब्बे निकालने का काम करता है।

होममेड शकरकंद फेस मास्क – Sweet Potato Face Mask In Hindi.

एजिंग के लिए चकोतरा फेस मास्क –

सामग्री :

1 बड़ा चम्मच चकोतरा पाउडर
1 चम्मच शहद
1/2 दालचीनी पाउडर
एक बड़ा चम्मच दूध

विधि –

सबसे पहले एक कटोरी में चकोतरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, शहद और दूध को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इससे तैयार हुए पेस्ट को अपने सम्पूर्ण चहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें इसके बाद ठंडे पानी की मदद से चेहरा धो लीजिए। त्वचा को जवां बनाये रखने में यह फेस पैक हम भूमिका निभाता है।

सर्दियों के मौसम में डाई फेस मास्क (DIY Face Mask) इस्तेमाल करने के फायदे।

पिम्पल्स के लिए चकोतरा –

सामग्री :

1 चकोतरा (मैश किया हुआ)
1/2 चम्मच शहद
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

विधि :

सबसे पहले एक कटोरी लें और फिर उसमें चकोतरा, शहद और गुलाब जल को डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी का प्रयोग करते हुए चेहरा धो लें। पिम्पल्स की समस्या को दूर करने में यह फेस मास्क बहुत कारगर साबित होता है।

करीना से लेकर करिश्मा तक स्किन केयर के लिए करती हैं जापानी माचा फेस मास्क इस्तेमाल।

ग्लोइंग स्किन के लिए चकोतरा फेस मास्क –

सामग्री :

1 चकोतरा (मैश किया हुआ)
1 चम्मच ओट्स का पाउडर
1 चम्मच शहद
1 चम्मच अंडे का पीला हिस्सा

विधि :

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चकोतरा, ओट्स पाउडर, शहद और अंडे की पिली जर्दी को डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। चेहरे में ग्लो लाने के लिए इस फेस पैक का प्रयोग जरूर करें।

होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Pack In Hindi) बनाने के तरीके।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *