Beauty

होली के रंगों से त्वचा को बचाने के लिए ऐसे बनाएं होममेड फेस पैक।

होली रंगो का त्यौहार है, इस दिन लोग एक दूसरे पर जमकर रंग लगाते हैं। होली में लगाए जाने वाले अधिकतर रंग केमिकल युक्त होने के कारण त्वचा को कई प्रकार का नुकसान पहुंचाने का काम भी करते हैं। इसलिए होली पर ऐसे रंगों का प्रयोग करने से हमेशा बचना चाहिए। होली के रंगों से त्वचा को बचाने के लिए हमें केमिकलयुक्त रंगों की जगह होममेड कलर या आर्गेनिक रंगो का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार के रंग शत प्रतिशत प्राकृतिक होने के कारण त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचाते। कुछ लोग होली में त्वचा पर पक्का रंग लगाने से भी बाज नहीं आते। ऐसा रंग हानिकारक केमिकल्स का प्रयोग करके बनाया जाता है साथ ही एक बार त्वचा पर लग जाने पर यह आसानी से छूटता भी नहीं। होली के रंगों से त्वचा को बचाने के लिए आप कुछ फेस पैक का प्रयोग कर बचा सकते हैं। इस प्रकार के फेस पैक को आप घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आईये जानते हैं त्वचा को होली के रंगों से बचाने के लिए होममेड फेस पैक कैसे बनाएं।

होली के रंगों से त्वचा
courtesy google

Contents

होली के रंगों से त्वचा को बचाने का करते हैं ये होममेड फेस पैक –

बेसन और दूध फेस पैक –

सामग्री :

2 चम्मच दूध
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद

विधि :

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध, बेसन और शहद को डालकर इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें इसके बाद चेहरा और गर्दन पानी से धो लें। इस प्रकार के फेस पैक का प्रयोग त्वचा की ड्राइनेस की समस्या को दूर उसे मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

मुल्तानी मिट्टी, दही और रोज वाटर फेस पैक –

सामग्री :

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच दही
गुलाब जल

विधि :

इसे बनाने के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाब जल को डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए। यह फेस पैक त्वचा पर लगे होली के रंग को हटाने में सहायक होता है। साथ ही इसका प्रयोग त्वचा पर ग्लो लाने का कार्य भी करता है।

त्वचा के लिए अखरोट के फायदे – Benefits of walnuts for skin in hindi.

एलोवेरा और खीरा फेस पैक –

सामग्री :

1 चम्मच खीरा (मैश किया हुआ)
2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

विधि :

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में खीरा और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा दें। 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें फिर चेहरा पानी से धो लें। यह त्वचा में होने वाली जलन, इरिटेशन और खुजली की समस्या को कम करने का काम करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *