Beauty

त्वचा को निखारने और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें जीरा फेस स्क्रब और फिर देखें कमाल।

बात जब शादी, पार्टी या अन्य किसी समारोह में जाने की हो तो हर कोई चाहता है कि वह सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए आपके चेहरे में निखार और ग्लो आना बेहद जरुरी होता है। चेहरे पर ग्लो और निखार लाने के लिए हम अनेक प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन जरा सोचिये आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना पड़े और घर पर मेकअप का सामान उपलब्ध न हो तो ऐसी सिचुवेशन में आप घबराईये नहीं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं, जीरे से बना एक ऐसा होममेड जीरा फेस स्क्रब जो आपके चेहरे में इंस्टेंस ग्लो लाने का कार्य करता है। जीरे से बनने वाला यह जीरा फेस स्क्रब आपके चेहरे पर निखार तो लाएगा साथ ही यह आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का कार्य भी करेगा।

आपके किचन में मौजूद जीरे से बना यह फेस स्क्रब एंटी फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैगनीज, विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यदि आप त्वचा पर एकने या पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो यकीन मानिये जीरे से बना यह फेस स्क्रब आपके लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगा। साथ ही यह स्किन को क्लीन करने और उससे टॉक्सिन रिमूव करने का कार्य करता है। जीरे से बना यह फेस स्क्रब एक बेहतर एजिंग्स मार्क्स रिमूवल का कार्य भी करता है। आईये जानते हैं जीरा फेस स्क्रब बनाने की विधि।

cumin or jeera face pinkstea 1
courtesy google

Contents

जीरा फेस स्क्रब – Cumin Face Scrub

सामग्री –

3 टेबल स्पून जीरा
1/2 कप चीनी
3 टेबल स्पून शहद
1/2 कप बादाम का तेल
20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल

चेहरे पर पार्लर जैसा निखार लाये घर पर बना एवोकैडो और ओट्स फेस स्क्रब।

विधि-

* सबसे पहले एक बॉउल में आलमंड ऑयल लें।
* अब इसमें शहद और टी-ट्री ऑयल डाल कर मिक्स करें।
* अब जीरे को दरदरा पीस कर चीनी के साथ इस मिश्रण में डाल कर कुछ देर फेंटे।
* मिश्रण में जब तार खिचने लगें तो समझ जाएं कि सब कुछ अच्छे से मिल चूका है और आपका फेस स्क्रब बन कर तैयार है।
* मिश्रण को जार में भर कर गर्म जगह से दूर रखें।
* हर हफ्ते दो से तीन बार इसका प्रयोग करें।

होममेड अनार का यह फेस पैक आपके चेहरे को बनाएगा फिर से जवां।

इस्तेमाल करने के फायदे –

* आपका यह होममेड जीरा फेस स्क्रब त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने का कार्य करता है।
* स्किन टैन को हटाने में कारगर साबित होता है।
* एकने या पिंपल्स की समस्या को दूर करने में फायेदमंद रहता है।
* रिंकल्‍स की समस्‍या दूर करने में मदगार होता है।
* त्वचा को निखारने और इंस्टेंट ग्लो पाने का कारगर तरीका है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *