Home remedies for mosquito bites in hindi : मच्छर के काटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।
pinks tea - June 23, 2021 554 0 COMMENTS
Home remedies for mosquito bites in hindi…बरसात के सीजन में मच्छरों का आतंक सर चढ़ कर बोलता है। आप चाहें इनसे कितना भी बचने की कोशिश कर लो यह आपका खून चूसने में कामयाब हो जाते है। सामान्यतः मच्छर के काटने पर शरीर में बहुत तेज दर्द तो नहीं होता लेकिन यदि बहुत सारे मच्छर आपको काट लें तो उस जगह पर तेज जलन और खुजली जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मच्छर के कटाने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बिमारियों के होने की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके मच्छरों को घर से दूर रखने के उपाय अपनाएं और इनके काटने से बचें। लेकिन यदि फिर भी मच्छर आपको काट लें तो मच्छर के काटने पर (Home remedies for mosquito bites in hindi) कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं और जलन, खुजली जैसी समस्याओं से छुटकारा पाएं।

मच्छर के काटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे – Home remedies for mosquito bites in hindi.
मच्छर के काटने पर नींबू का रस लगाएं –
नींबू का रस एंटी-बैक्टीरियलएं, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह मच्छर के काटने पर होने वाली जलन और खुजली की समस्या को दूर करने में सक्षम होता है।
मच्छर काटे पर लगाएं एलोवेरा –
ताजे एलोवेरा जेल का प्रयोग जलन सूजन और खुजली की समस्या पर कारगर रूप से कार्य करता है। मच्छर या अन्य कोई कीड़ा काट ले तो उस जगह पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक और एनाल्जेसिक गुण से भरपूर होता है।
मानसून के मौसम में मच्छरों से फैलने वाले रोग और उनसे बचाव के तरीके।
मच्छर काटे पर बर्फ लगाएं –
इसके लिए 5-6 आइसक्यूब को किसी रुमाल या सूती कपड़े में लपेटें और जिस जगह पर मछरों ने काटा है वहां पर लगा लें। इसका प्रयोग जलन और सूजन की समस्या को दूर करता है।
मच्छर के काटने पर बेकिंग सोडा लगाएं –
बेकिंग सोडा का प्रयोग भी आप मॉस्किटो बाईट पर कर सकते है। इसका प्रयोग दर्द, सूजन और जलन की समस्या को दूर करने का काम करता है। इसके लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। 15 मिनट तक लगा रहें दें फिर पानी से धो लें।
क्या आप जानते हैं मच्छर को इंसानो का खून चूसने की आदत कैसे लगी, स्टडी में हुआ खुलासा।
एपल साइडर विनेगर का प्रयोग –
मच्छर काटने पर एपल साइडर विनेगर का प्रयोग करना फायदेमंद साबित होता है। यह सूजन और जलन की समस्या को दूर करता है। इसके लिए रुई को एपल साइडर विनेगर में डुबाएं और फिर प्रभावित जगह पर लगा लें, तुरंत आराम मिलेगा।
केले के छिलके का प्रयोग –
केले के छिलके का प्रयोग भी मच्छर काटे की समस्या पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए एक केला। सबसे पहले केले को छीलें और इसके छिलके को प्रभावित जगह पर रगड़ें। यह मच्छरों के द्वारा काटने पर होने वाली खुजली और जलन की समस्या को दूर करता है।
क्या आप भी सर्च कर रहे हैं घर से मच्छर भगाने के उपाय, पढ़ें मच्छर भगाने के इन उपायों को।
टी ट्री ऑइल का प्रयोग –
मच्छरों के काटे पर टी ट्री ऑइल का प्रयोग भी किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन नैचुरल होम रेमेडीज़ की तरह कार्य करता है। इसके लिए एक कॉटन बाल में कुछ बूंदें टी ट्री ऑइल की डालें और फिर प्रभावित जगह पर लगा लें।
मच्छर के काटने पर एल्कोहल का प्रयोग –
मच्छर जिस जगह पर आपको काटता है वहाँ पर लाल रंग के निशान पड़ जाते है। जो देखने में अच्छे नहीं लगते। इनसे छुटकारा पाने के लिए इन जगहों पर थोड़ी सी मात्रा में एल्कोहल लगा कर रगड़े या फिर उस जगह को एल्कहोल वाइप से साफ़ करें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022